फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A Women and Australia A Women red ball match moved to Mohali from Dharamsala BCCI announced

अनौपचारिक टेस्ट: भारत ए -ऑस्ट्रेलिया ए की महिला टीमों के बीच मैच मोहाली में, धर्मशाला से क्यों छिनी मेजबानी?

Wed, 23 Sep 2026 02:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Sep 2026 02:13 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए की महिला टीमों के बीच होने वाले अनौपचारिक टेस्ट को धर्मशाला के बजाय मोहाली में कराने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने यह फैसला बारिश के कारण स्टेडियम की आउटफील्ड को नुकसान पहुंचने के कारण लिया है।

विज्ञापन
India A Women and Australia A Women red ball match moved to Mohali from Dharamsala BCCI announced
क्रिकेट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock

विस्तार

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए की महिला टीमों के बीच 29 सितंबर को होने वाला लाल गेंद का मैच अब धर्मशाला की बजाय मोहाली में होगा। दरअसल, बारिश के कारण धर्मशाला में स्टेडियम की आउटफील्ड को नुकसान पहुंचा है। तीन टी20, तीन वनडे और एक लाल गेंद के मैच की सीरीज 12 सितंबर से शुरू हुई है। अभी तक सारे मैच मोहाली में खेले गए हैं।
विज्ञापन


किस कारण लिया फैसला
बीसीसीआई ने कहा, भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीमों के बीच 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक होने वाला मैच अब धर्मशाला की बजाय मोहाली में होगा। धर्मशाला में लगातार बारिश के कारण आउटफील्ड पर असर होने से यह फैसला लिया गया है। यह मैच अब मोहाली के आई एस बिंद्रा स्टेडियम पर खेला जाएगा।
विज्ञापन


विश्व कप 2023 के दौरान भी कुछ खिलाड़ियों ने धर्मशाला में आउटफील्ड की आलोचना की थी, लेकिन एचपीसीए ने समस्या सुलझा ली थी। बीसीसीआई ने हालांकि, भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच होने वाले मैच को मोहाली शिफ्ट कराने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed