फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली के खेलने पर सस्पेंस, ये 11 खिलाड़ी लेंगे ऑस्ट्रेलिया की परीक्षा

Fri, 24 Mar 2017 10:13 AM IST
amarujala.com- Written by: पवन नाहर
amarujala.com- Written by: पवन नाहर Updated Fri, 24 Mar 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
Probable Playing XI for Fourth Test Between India Vs Australia
विराट कोहली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही धर्मशाला भारत का 27वां टेस्ट वेन्यू बन जाएगा। इस सीरीज में भारत को पहले ही दो नए टेस्ट वेन्यू मिल चुके हैं। पुणे और रांची के मैदान पर भी पहली बार टेस्ट खेला गया था। सीरीज के इस निर्णायक मैच में भारत के सामने कई चुनौतियां हैं।

कोहली के खेलने पर सस्पेंस, ये 11 खिलाड़ी लेंगे ऑस्ट्रेलिया की परीक्षा

Probable Playing XI for Fourth Test Between India Vs Australia
विराट कोहली - फोटो : ESPN
चौथे टेस्ट में भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता का सबब है कप्तान विराट कोहली का चोटिल होना। कंधे को चोट से जूझ रहे कोहली का इस मैच में खेलना तय नहीं। हालांकि, कोहली समेत टीम को भी कोहली के खेलने की पूरी उम्मीद है। कोहली के विकल्प के रूप में टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है।

कोहली के खेलने पर सस्पेंस, ये 11 खिलाड़ी लेंगे ऑस्ट्रेलिया की परीक्षा

Probable Playing XI for Fourth Test Between India Vs Australia
विराट कोहली - फोटो : Cricket Australia
धर्मशाला की पिच तेज रहेगी। ऐसे में टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की कड़ी चुनौती रहेगी। भारत भी इस पिच पर अतिरिक्त तेज गेंदबाज को आजमा सकता है। ऐसे में करुण नायर को बाहर बैठना पड़ेगा। हालांकि, कोहली की स्थिति साफ होने के बाद ही टीम की अंतिम एकादश की रूप रेखा तय होगी। जानिए क्या हो सकता है टीम इंडिया की अंतिम एकादश:
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली के खेलने पर सस्पेंस, ये 11 खिलाड़ी लेंगे ऑस्ट्रेलिया की परीक्षा

Probable Playing XI for Fourth Test Between India Vs Australia
लोकेश राहुल - फोटो : espncricinfo
सलामी बल्लेबाज
टीम इंडिया की सलामी जोड़ी की बागडोर मुरली विजय और केएल राहुल के हाथों में होगी। दोनों इस सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की है और टीम को एक बार फिर दोनों से शानदार शुरुआत की उम्मीद होगी। टीम चाहेगी कि दोनों इस बार एक शतकीय साझेदारी करें और लंबी पारी खेल कर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

कोहली के खेलने पर सस्पेंस, ये 11 खिलाड़ी लेंगे ऑस्ट्रेलिया की परीक्षा

Probable Playing XI for Fourth Test Between India Vs Australia
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
मध्यक्रम
नंबर तीन पर टीम इंडिया की 'नई दीवार' चेतेश्वर पुजारा का नाम तय है। टीम के लिए दिक्कत नंबर चार पर है, जहां कोहली का नाम तय नहीं है। मगर कोहली का जुझारूपन उन्हें एक बार फिर मैदान पर लेकर आएगा, ऐसी उम्मीद हर क्रिकेट प्रेमी को है। अजिंक्य रहाणे पांचवे स्थान पर ही खेलेंगे। भारत यदि 5 गेंदबाज खिलाता है, तो नायर को बाहर बैठना पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed