{"_id":"5cbefb57bdec221477611722","slug":"prithvi-shaw-presence-of-ricky-ponting-sourav-ganguly-made-the-difference","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 साल पहले विश्व कप फाइनल में टकराए थे ये दो दिग्गज कप्तान, पृथ्वी ने बताया कौन बेहतर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
15 साल पहले विश्व कप फाइनल में टकराए थे ये दो दिग्गज कप्तान, पृथ्वी ने बताया कौन बेहतर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 23 Apr 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
गांगुली और पोंटिंग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्से बाद IPL पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने इसका श्रेय सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग को दिया है। आईपीएल के पिछले नौ सीजन में दिल्ली चार बार आखिरी स्थान पर रही। आम तौर पर जूझती नजर आने वाली दिल्ली टीम ने इस सत्र में खुद को प्रबल दावेदारों में शामिल कर लिया है।
2 of 4
पृथ्वी शॉ
- फोटो : Social media
शॉ ने राजस्थान पर छह विकेट से मिली जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'सौरव सर, रिकी सर, कैफ सर के रहने से सब कुछ बदल गया। टीम में संदीप लामिछाने, मनजोत कालरा और मेरे जैसे युवा खिलाड़ी हैं लेकिन हमें कभी महसूस नहीं हुआ कि हम अनुभवहीन हैं। हमें मैदान के भीतर और बाहर दोनों तरफ सीनियर के साथ वाले ग्रुप में रखा गया।'
3 of 4
पृथ्वी शॉ
- फोटो : Social media
उन्होंने कहा,'जब अभ्यास नहीं होता तो भी सौरभ सर हमारे साथ समय बिताते हैं। हम साथ बाहर डिनर पर जाते हैं और आपस में तालमेल बहुत अच्छा है।' शिखर धवन जहां सोमवार को आक्रामक खेल रहे थे, वहीं शॉ ठहरकर खेल रहे थे। शॉ ने कहा,'मैं धीमा नहीं खेल रहा था। पॉवरप्ले में शिखर भाई जमकर खेल रहे थे। मैं हर गेंद को पीट नहीं सकता। मुझे उस तरह की पारी खेलने के लिए भी मानसिक रूप से तैयार रहना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सौरभ गांगुली
- फोटो : pti
वहीं, खाता खोले बिना आउट हुए राजस्थान के संजू सैमसन ने कहा, 'यह विकेट अच्छा था। पहली पारी में पॉवरप्ले में दिक्कत आई लेकिन बाद में ओस के कारण बल्लेबाजी करना आसान हो गया । शिखर धवन जैसा बल्लेबाज दिल्ली के पास है और शानदार फार्म में है जिसने पावरप्ले में ही दबाव बना दिया। उसके बाद ऋषभ ने काम आसान कर दिया।' बता दें कि सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग विश्व कप 2003 के फाइनल में टकराए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।