वर्ल्ड कप में गुरुवार को 34वां मुकाबला खेला गया। मैनचेस्टर में खेले गए मैच में इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 125 रनों के विशाल अंतर से हराया। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में एक और जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में बढ़ने की अपनी दावेदारी भी मजबूत की।
वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त जीत के बाद टीम इंडिया ने अंकतालिका में भी लंबी छलांग लगा दी है। ऐसे में आईए एक नजर डालते हैं अंकतालिका पर।
2 of 6
ऑस्ट्रलिया क्रिकेट टीम
- फोटो : social Media
अंक तालिका में पहले स्थान की बात करें तो आरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जगह बनाई हुई है। टीम 7 मुकाबले खेलने के बाद छह जीत और एक हार के साथ अभी 12 अंकों और +0.906 की रन रेट के साथ सबसे आगे है।
3 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : social media
अंक तालिका में दूसरे स्थान पर लंबी छलांग लगाते हुए अब विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने कब्जा जमा लिया है। जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम ने छह मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है और उसका एक मैच बेनतीजा रहा। कोहली सेना अब 11 अंकों और +1.160 की शानदार रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है।
4 of 6
न्यूजीलैंड
- फोटो : social media
वहीं केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान से हारने के बाद अंकतालिका में एक पायदान नीचे चली गई है। कीवी टीम अपने खेले गए 7 मैचों में पांच में जीत, एक हार और एक मैच बेनतीजा रहने के बाद 11 अंकों के साथ +1.028 की रन रेट से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
5 of 6
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : social media
वहीं वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम की श्रीलंका और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है हालांकि वो अभी भी चौथे स्थान पर काबिज है। इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने अब तक सात मुकाबले खेले हैं जिसमें से चार में उसे जीत मिली है और तीन में हार। वो 8 अंकों और +1.051 की रन रेट के साथ टॉप 4 में बनी हुई है।