फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रनमशीन कोहली का विश्व रिकॉर्ड, लगातार चौथा अर्द्धशतक लगाने वाले तीसरे कप्तान

Thu, 27 Jun 2019 10:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 27 Jun 2019 10:48 PM IST
सार

दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज ने सबसे तेजी से पूरे 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन

विज्ञापन
Virat Kohli creates history, become third captain to smash consecutive fourth fifty
विराट कोहली - फोटो : file

मैनचेस्टर में गुरुवार को वेस्टइंडीज को हराते हुए भारतीय टीम ने विश्व कप में अपने विजयी अभियान को बरकरार रखा है। 125 रन के विशाल अंतर से कैरेबियाई टीम को रौंदते हुए टीम इंडिया ने अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत अंकतालिका में दूसरे क्रम पर पहुंच चुका है।

Virat Kohli creates history, become third captain to smash consecutive fourth fifty
विराट कोहली - फोटो : social Media

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 268 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने 72 रन की पारी के दौरान सबसे तेजी से 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए और मौजूदा विश्व कप में लगातार अपना चौथा अर्द्धशतक लगाया।

Virat Kohli creates history, become third captain to smash consecutive fourth fifty
विराट कोहली - फोटो : social Media

बीस हजार रन पूरे करने के लिए दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज विराट को वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 रन की जरूरत थी। विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 56 रन और हार्दिक पंड्या ने 46 रन की पारी खेली। ओपनर लोकेश राहुल (48) महज दो रन से अर्द्धशतक से चूक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli creates history, become third captain to smash consecutive fourth fifty
विराट कोहली - फोटो : social Media

लगातार चौथा अर्द्धशतक लगाने वाले तीसरे कप्तान

विराट कोहली ने इस विश्व कप में लगातार चौथी बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82, पाकिस्तान के खिलाफ 77, अफगानिस्तान के खिलाफ 67 और इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 72 रन की पारी खेली। वह विश्व कप में लगातार चार पारियों में ऐसा करने वाले तीसरे कप्तान हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (2007 में) और ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच (2019) ऐसा कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed