टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट लेकर 23वीं बार 5 या उससे अधिक विकेट लेने का कमाल किया। अश्विन ने सिर्फ 43वें टेस्ट में यह कमाल किया।। अश्विन ने कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 131 मैचों में 23 बार एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लिए।
अश्विन ने 23वीं बार लिए 5 विकेट, जानिए कौन है इस लिस्ट में सबसे आगे
हालांकि अश्विन ने आगे भी टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी हैं, मगर अश्विन जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं, वो जल्द ही अपने हमवतन साथियों का रिकॉर्ड भी तोड़ दें। इसके अलावा 6 बार एक मैच में 10 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन है एक पारी में 5 विकेट लेने के मामले में 5 प्रमुख गेंदबाज:
अश्विन ने 23वीं बार लिए 5 विकेट, जानिए कौन है इस लिस्ट में सबसे आगे
ग्लेन मैकग्रा
ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज को आज भी याद किया जाता है। 1993 से 2007 के बीच 124 मैच खेलने वाले मैकग्रा ने 563 विकेट झटके। मैकग्रा ने 29 बार एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लिया। उन्होंने 3 बार मैच में 10 या उससे अधिक विकेट भी लिए हैं।
अश्विन ने 23वीं बार लिए 5 विकेट, जानिए कौन है इस लिस्ट में सबसे आगे
अनिल कुंबले
भारत के सबसे सफल टेस्ट गेदबाज और टीम इंडिया के मौजूदा कोच अनिल कुंबले ने 1990 से 2008 के बीच 132 मैच खेले और 619 शिकार किए। कुंबले ने मैच में ही नहीं, बल्कि पारी के सभी 10 विकेट लेने का भी कमाल किया है। कुंबले ने पाक खिलाफ 74 रन देकर 10 विकेट लिए थे। कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में 35 बार पंजा मारा है। 8 बार उन्होंने मैच में 10 या अधिक विकेट लिए हैं।
अश्विन ने 23वीं बार लिए 5 विकेट, जानिए कौन है इस लिस्ट में सबसे आगे
रिचर्ड हेडली
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली ने 1973 से लेकर 1990 तक क्रिकेट मैदान में अपना जलवा बिखेरा। हेडली ने 86 मैचों में 431 विकेट झटके। अपने करियर के दौरान हेडली ने 36 बार 5 या उससे अधिक विकेट झटके। एक मैच में 10 या उससे अधिक विकेट लेने कमाल उन्होंने 9 बार किया।