भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 113 रन से सेंचुरियन टेस्ट जीत लिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए। वहीं, ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी के विकेट के पीछे सबसे तेज 100 शिकार करने का रिकॉर्ड तोड़ा। मैच के बाद दोनों खिलाड़ी केक काटते नजर आए।
हम आपको इस टेस्ट मैच के कुछ यादगार पल दिखाते हैं-
2 of 11
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय ओपनर्स ने कमाल कर दिया। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका में यह भारतीय ओपनर्स द्वारा की गई तीसरी शतकीय साझेदारी है। मयंक अग्रवाल 123 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए।
3 of 11
केक काटते शमी और पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
जीत के बाद भारतीय टीम ने मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत से केक कटवाया। शमी ने सेंचुरियन टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए। वह ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज हैं। वहीं, पंत ने विकेट के पीछे सबसे तेज 100 शिकार करने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।
4 of 11
शतक के बाद राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली पारी में भारतीय ओपनर केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 123 रन की पारी खेली। वे अब तक टेस्ट में सात सेंचुरी लगा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने के साथ ही राहुल के नाम एक खास रिकॉर्ड शामिल हो गया। राहुल अब तक जिस देश और महद्वीप में टेस्ट खेले हैं, वहां उन्होंने शतक जमाया है। राहुल एशिया में भारत और श्रीलंका, यूरोप में इंग्लैंड, अमेरिका में वेस्टइंडीज, अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका और ओशीनिया में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेल चुके हैं। वह इन सभी देशों में शतक लगा चुके हैं।
5 of 11
डांस करते कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
मैदान पर ऊर्जा की बात करें तो किसी भी खिलाड़ी का विराट की ऊर्जा से मेल कर पाना नामुमकिन है। वह हमेशा मैदान पर एक्टिव रहते हैं और दर्शकों को एंटरटेन करते रहते हैं। तीसरे दिन जब कोहली मैदान पर उतरे तो उनकी ऊर्जा देखने लायक थी। मैच के दौरान कई बार वह दर्शकों से बातचीत करते भी दिखे और उन्हें टीम को चीयर करने के लिए भी कहा। इसके बाद जब दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिर रहे थे, तो विराट काफी खुश नजर आए और बीच मैदान डांस करने लगे।