फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैर जिम्मेदार हैं सरफराज, चोट का बहाना बनाकर प्रैक्टिस से भागते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी

Tue, 15 Oct 2019 02:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 15 Oct 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Cricket Team Coach Misbah ul Haq Disappointed With Attitude of Some Senior Players
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए कोच और मुख्य चयनकर्ता बने मिस्बाह उल हक कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के रवैये से बहुत निराश हैं। उन्होंने कहा है कि टीम के कुछ खिलाड़ी हैं, जिनमें थोड़ा सा भी खेल के प्रति अनुशासन नहीं है। हाल ही में श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को उसके घर में टी-20 सीरीज में सफाया किया था। मिस्बाह इससे काफी निराश हैं कि, उन्हें अपने घर में ही श्रीलंका की युवा टीम से सीरीज गंवानी पड़ी है। सूत्रों के मुताबिक मिस्बाह सबसे ज्यादा इस बात को लेकर खफा हैं कि, मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता के तौर पर यह उनकी पहली सीरीज थी और कुछ खिलाड़ी प्रबंधन के निर्देश मानने को तैयार नहीं थे। 

Pakistan Cricket Team Coach Misbah ul Haq Disappointed With Attitude of Some Senior Players
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media

एक सूत्र की माने तो पाक टीम के कुछ खिलाड़ी उच्च फिटनेस मानकों को रखने के लिए उचित प्रशिक्षण करने को तैयार नहीं हैं। कुछ खिलाड़ी आराम ज्यादा करते हैं और ट्रेनिंग कम लेते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी अपनी क्रिकेट के अनुशासन को भी नहीं बनाए रखते। इन सब बातों से मिस्बाह बेहद ही परेशान हैं।

Pakistan Cricket Team Coach Misbah ul Haq Disappointed With Attitude of Some Senior Players
सरफराज अहमद - फोटो : Social media

मिस्बाह टीम के कप्तान सरफराज अहमद के रवैये से भी ज्यादा खुश नहीं हैं। कप्तान सरफराज जिम्मेदारी लेने से भागते हैं। एक सूत्र ने एजेंसी से ये भी कहा है कि मिस्बाह तीन सीनियर खिलाड़ियों वहाब रियाज, इमाद वसीम और हैरिस सोहेल के बर्ताव से खुश नहीं हैं। इन खिलाड़ियों ने कई बार ट्रेनिंग और नेट्स में अभ्यास करने से अपने पैर खींचे हैं। ये खिलाड़ी हमेशा बहाने बनाते रहते हैं और नेट सेशन में भाग लेने से भागते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Cricket Team Coach Misbah ul Haq Disappointed With Attitude of Some Senior Players
हैरिस सोहेल - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्र का कहना है कि हैरिस सोहेल दर्द और छोटी-मोटी समस्याओं का बहाना लगाकर खुद को ट्रेनिंग से दूर रखते हैं। टीम की बनाई योजनाओं को खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतारते हैं। टीम में अभी के हालात कुछ ठीक नहीं हैं और उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टी-20 और टेस्ट टीम चुनते समय बतौर मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह कुछ कठिन फैसले ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed