फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BCCI के अध्यक्ष बनते ही सौरव गांगुली को होगा करोड़ों का नुकसान, अब नहीं कर पाएंगे ये काम

Tue, 15 Oct 2019 01:33 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 15 Oct 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly Likely To Lose Rs 7 Crore After Becoming BCCI President
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रहे सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए बॉस बनने जा रहे हैं। 23 अक्टूबर से गांगुली के नेतृत्व में प्रशासकों की नई टीम कमान संभालेगी। बोर्ड के अध्यक्ष बनने से दादा को  करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ सकता है। बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर गांगुली का कार्यकाल 10 महीने का होगा, क्योंकि उन्हें सितंबर 2020 के बाद कूलिंग ऑफ पीरियड पर जाना होगा। इसका मतलब यह कि गांगुली छह साल तक ही बीसीसीआई से जुड़े किसी भी पद पर रह पाएंगे।

Sourav Ganguly Likely To Lose Rs 7 Crore After Becoming BCCI President
सचिन-सहवाग-गांगुली - फोटो : social media

47 वर्षीय गांगुली फिलहाल कॉमेंट्री भी करते हैं, टीवी शो में एक्सपर्ट्स की भूमिका में दिखते हैं और सबसे बड़ी चीज की वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ बतौर मेंटर जुड़े थे। बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से उन्हें काफी बड़ी रकम का नुकसान होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें सात करोड़ रुपए का भारी नुकसान हो सकता है। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया 2003 वर्ल्ड कप में उपविजेता रही थी। उन्हें बेहद आक्रमक कप्तान माना जाता था। 

Sourav Ganguly Likely To Lose Rs 7 Crore After Becoming BCCI President
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के मौजूदा अध्यक्ष गांगुली को बीसीसीआई प्रमुख का पद संभालने के बाद कॉमेंट्री छोड़नी पड़ेगी। साथ उन्हें मीडिया कॉन्ट्रैक्ट करार को भी एक तरफ रखना पड़ेगा। बीसीसीआई के नियम के अनुसार कोई भी व्यक्ति बोर्ड से जुड़े दो पदों पर नहीं रह सकता हैं। इसलिए गांगुली को बतौर अध्यक्ष अपने सभी कमर्शियल करार को खत्म करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly Likely To Lose Rs 7 Crore After Becoming BCCI President
सौरव गांगुली - फोटो : social media
सौरव गांगुली 10 महीने तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहेंगे। वह पांच साल से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। बोर्ड के नए नियमों के अनुसार कोई भी सदस्य लगातार छह साल तक ही किसी पद पर रह सकता है। इनके अलावा अमित शाह के बेटे जय शाह को सचिव और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
Sourav Ganguly Likely To Lose Rs 7 Crore After Becoming BCCI President
सौरव गांगुली - फोटो : ANI

ऐसा पहली बार देखने को मिला जब बोर्ड के पुराने प्रशासक किसी एक उम्मीदवार के लिए साथ आए। गांगुली ने नामांकन के बाद कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता फर्स्ट क्लास क्रिकेट को देखने की रहेगी। मैंने पहले भी प्रशासकों की समिति (सीओए) से  इसके लिए आग्रह किया था, लेकिन मेरी बात तब सुनी नहीं गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed