फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के इस क्रिकेटर पर आजीवन बैन चाहता है पीसीबी

Thu, 02 Nov 2017 12:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 02 Nov 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Cricket Board wants life time ban on cricketer khalid latif
खालिद लतीफ

पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी करार दिए गए पाकिस्तानी बल्लेबाज खालिद लतीफ पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आजीवन प्रतिबंध लगाने के लिए याचिका दायर की है। फ़िलहाल लतीफ पर पांच साल का प्रतिबंध और दस लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। 




 

Pakistan Cricket Board wants life time ban on cricketer khalid latif
-

इस मामले में पीसीबी के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्र निर्णायक के माध्यम से आजीवन प्रतिबंध लगाने की याचिका दाखिल की है। उन्होंने कहा, 'हम लतीफ पर पांच साल के प्रतिबंध और जुर्माने की रकम से संतुष्ट नहीं हैं। हमारी नीति साफ है कि हम भ्रष्टाचार में लिप्त खिलाड़ियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम नहीं चाहते की भ्रष्टाचार रोधी आचार संहिता के तहत दोषी पाए गए खिलाड़ी को फिर से खेलने का मौका मिले। हम दूसरों के लिए उदाहरण पेश करना चाहते है।'
 

Pakistan Cricket Board wants life time ban on cricketer khalid latif
खालिद लतीफ और शरजील खान - फोटो : ndtv

गौरतलब है कि लतीफ और बल्लेबाज शरजील खान को तीन सदस्यीय भ्रष्टाचार रोधी न्यायाधिकरण ने स्पॉट फिक्सिंग और दूसरी भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता के तहत मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया था। हालांकि फरवरी में हुई बैठक में एक बुकमेकर के साथ दोनों की मुलाकात की पुष्टि होने के बाद दोनों खिलाड़ियों को निलंबित कर दुबई से वापस भेज दिया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Cricket Board wants life time ban on cricketer khalid latif
खालिद लतीफ

बता दें कि साल 2008 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वन-डे मैच से डेव्यू करने वाले 31 वर्षीय खालिद ने पाकिस्तान की तरफ से 5 वन-डे और 13 टी-20 मैच खेले। खालिद ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 5 वन-डे में 147 रन बनाए हैं, जिनमें उनका सर्वाधिक स्कोर 64 है। वहीं, टी-20 में खालिद ने 13 मैच खेलकर कुल 237 रन ही बना पाए। 
 

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board wants life time ban on cricketer khalid latif
सलीम मलिक - फोटो : indian express
मालूम हो कि पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ सलीम मलिक को ही साल 2000 में फिक्सिंग के चलते आजीवन बैन किया गया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed