भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आज का दिन खास है। 16 साल पहले आज के दिन 5 अप्रैल 2005 को उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर का पहला शतक लगाया था। धोनी ने करिश्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 6 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में किया।
2 of 7
एमएस धोनी
- फोटो : social media
विशाखापट्टनम के डॉ. वाइईएस राजसेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। भारत की शुरूआत खराब रही और पहला विकेट 26 रनों पर गिर गया। सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 2 रन बनाकर आउट हुए।
3 of 7
M.S. Dhoni: The Untold Story
- फोटो : twitter
इसके बाद एमएस धोनी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी कर भारत को शुरूआती झटके से उबारा। सहवाग 74 रन बनाकर आउट हुए।
4 of 7
एमएस धोनी स्टंपिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में जब भारत का मध्यक्रम लड़खड़ा रहा था तो धोनी ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों पर प्रहार करना जारी रखा। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल द्रविड़ ने भी 52 रनों की पारी खेली।
5 of 7
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
धोनी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 123 गेंदों पर 148 रनों की पारी खेली। धोनी ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और 4 छक्के लगाए। ये उनके एकदिवसीय करियर का पहला शतक था। उनके शतक के जरिए भारत ने 9 विकेट पर 356 रन बनाए।