फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी का पहला शतक: जब लंबे वालों वाले माही के तूफान में उड़ गया था पाकिस्तान

Mon, 05 Apr 2021 11:50 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 05 Apr 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
On this day 5 April 2005 MS Dhoni scored first ODI century against pakistan at Visakhapatnam
महेंद्र सिंह धोनी विशाखापट्टनम - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आज का दिन खास है। 16 साल पहले आज के दिन 5 अप्रैल 2005 को उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर का पहला शतक लगाया था। धोनी ने करिश्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 6 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में किया। 

On this day 5 April 2005 MS Dhoni scored first ODI century against pakistan at Visakhapatnam
एमएस धोनी - फोटो : social media

विशाखापट्टनम के डॉ. वाइईएस राजसेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। भारत की शुरूआत खराब रही और पहला विकेट 26 रनों पर गिर गया। सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 2 रन बनाकर आउट हुए। 

On this day 5 April 2005 MS Dhoni scored first ODI century against pakistan at Visakhapatnam
M.S. Dhoni: The Untold Story - फोटो : twitter

इसके बाद एमएस धोनी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी कर भारत को शुरूआती झटके से उबारा। सहवाग 74 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
On this day 5 April 2005 MS Dhoni scored first ODI century against pakistan at Visakhapatnam
एमएस धोनी स्टंपिंग - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में जब भारत का मध्यक्रम लड़खड़ा रहा था तो धोनी ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों पर प्रहार करना जारी रखा। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी  करने उतरे राहुल द्रविड़ ने भी 52 रनों की पारी खेली। 
विज्ञापन
On this day 5 April 2005 MS Dhoni scored first ODI century against pakistan at Visakhapatnam
एम एस धोनी - फोटो : social Media
धोनी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 123 गेंदों पर 148 रनों की पारी खेली। धोनी ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और 4 छक्के लगाए। ये उनके एकदिवसीय करियर का पहला शतक था। उनके शतक के जरिए भारत ने 9 विकेट पर 356 रन बनाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed