फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvIND: भारत की जीत के वो पांच 'हीरो', जिनके दम से न्यूजीलैंड में लहराया तिरंगा

Sat, 25 Jan 2020 08:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 25 Jan 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
NZ vs IND Five Indian Players who helps India to defeat New Zealand in 1st T20 at auckland
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

भारत ने साल 2020 के अपने पहले विदेशी दौरे की शुरुआत जीत के साथ की है। शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले गए पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में विराट सेना ने छह विकेट से मैच अपने नाम किया। न्यूजीलैंड के 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने छह गेंद शेष रहते हुए ही मैच में बाजी मार ली। केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने भी कड़ी टक्कर दी लेकिन इन पांच भारतीय खिलाड़ियों ने मैच का रुख टीम इंडिया की तरफ मोड़ दिया।

NZ vs IND Five Indian Players who helps India to defeat New Zealand in 1st T20 at auckland
kl rahul

केएल राहुल
टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल एक बार फिर से रंग में दिखे और बल्लेबाजी में जमकर रन बटोरे। राहुल ने मात्र 27 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 207 की स्ट्राइक रेट से 56 महत्वपूर्ण रन बनाए। राहुल ने विराट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की तेज साझेदारी की।

NZ vs IND Five Indian Players who helps India to defeat New Zealand in 1st T20 at auckland
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेयस अय्यर
टीम की तरफ से एक बार फिर से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर ने मुश्किल वक्त में जबरदस्त बल्लेबाजी की और मात्र 29 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए। वे पांच चौके और तीन छक्के के साथ पारी में नाबाद रहे और मैच में टीम को जीत दिला गए। छक्का उड़ाकर भारत को जीत दिलाने वाले अय्यर को 'मैन ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
NZ vs IND Five Indian Players who helps India to defeat New Zealand in 1st T20 at auckland
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर से जमकर बोला और उन्होंने 32 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। हालांकि वे अपने अर्धशतक से चूक गए लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने राहुल के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी की।

विज्ञापन
NZ vs IND Five Indian Players who helps India to defeat New Zealand in 1st T20 at auckland
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर

शिवम दुबे
ऑलराउंडर शिवम दुबे ने गेंद और बल्ले दोनों से ही सधा हुआ प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की बड़ी साझेदारी तोड़ते हुए मार्टिन गुप्टिल को आउट करवाया, एक कैच पकड़ा और बल्लेबाजी में भी नौ गेंदों में 13 रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed