Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   MS Dhoni Retired from IPL know captaincy stats title and New role with Chennai Super Kings know all details

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी: सीएसके को पांच बार बनाया चैंपियन, जानिए किस-किस सीजन में जीता खिताब

Tue, 17 Nov 2026 03:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Nov 2026 03:40 PM IST
सार

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने लीग को अलविदा कह दिया है। एक खिलाड़ी के तौर पर माही अब मैदान पर नजर नहीं आएंगे। आईपीएल 2027 सीजन से पहले ही उन्होंने आईपीएल से संन्यास ले लिया। धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ रिश्ता 2008 से ही था।

विज्ञापन
MS Dhoni Retired from IPL know captaincy stats title and New role with Chennai Super Kings know all details
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IANS

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल की सबसे सफल और लोकप्रिय टीमों में शामिल करने का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को जाता है। धोनी की अगुआई में चेन्नई ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। मैदान पर शांत स्वभाव, मुश्किल परिस्थितियों में सही फैसले लेने की क्षमता और खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की कला ने उन्हें आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल किया है। धोनी ने मंगलवार को आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके साथ ही मैदान पर अब दर्शकों को माही का खेल देखने नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

नई भूमिका में दिखेंगे धोनी
धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है। उनकी कप्तानी में टीम ने कई यादगार सफलताएं हासिल कीं। अब आईपीएल में उनका सफर बतौर खिलाड़ी खत्म हो गया है। वह टीम के डगआउट में मेंटर की भूमिका निभाएंगे और अपने अनुभव से खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। धोनी का चेन्नई के साथ रिश्ता बेहद खास रहा है। वह फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुके हैं और उनके फैसलों तथा नेतृत्व क्षमता ने टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

MS Dhoni Retired from IPL know captaincy stats title and New role with Chennai Super Kings know all details
एम एस धोनी - फोटो : Instagram
धोनी की कप्तानी में सीएसके बनी सबसे सफल टीम
आईपीएल के इतिहास में जब भी सफल कप्तानों की बात होती है, महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। धोनी ने अपनी कप्तानी से सीएसके को एक ऐसी टीम बनाया, जिसकी पहचान निरंतरता, अनुशासन और बड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन रही है। आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से चेन्नई की कमान संभालने वाले धोनी ने टीम को पांच बार चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने न केवल खिताब जीते, बल्कि कई बार फाइनल तक पहुंचकर अपनी मजबूती भी साबित की।
विज्ञापन

कैप्टन कूल के नाम से हुए प्रसिद्ध
धोनी की कप्तानी की सबसे बड़ी खासियत उनका शांत स्वभाव रहा है। मैच कितना भी मुश्किल क्यों न हो, वह मैदान पर अपना संयम नहीं खोते। गेंदबाजों पर भरोसा जताना, सही समय पर फील्डिंग में बदलाव करना और दबाव के क्षणों में सटीक फैसले लेना उनकी कप्तानी की पहचान रही है। यही वजह है कि उन्हें क्रिकेट जगत में 'कैप्टन कूल' के नाम से भी जाना जाता है। धोनी ने कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया, जिन्होंने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाई।

MS Dhoni Retired from IPL know captaincy stats title and New role with Chennai Super Kings know all details
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
पहली बार चेन्नई कब बनी आईपीएल चैंपियन?
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला आईपीएल खिताब साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस जीत ने चेन्नई को आईपीएल की मजबूत टीमों में शामिल कर दिया।

खिताबी हैट्रिक से चूक गई थी टीम 
इसके बाद 2011 में भी धोनी ने अपनी कप्तानी का दम दिखाया। चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 58 रनों से हराया। लगातार दो सीजन में चैंपियन बनना धोनी की रणनीति और टीम के संतुलन का बड़ा प्रमाण था। साल 2012 में लगातार तीसरी बार सीएसके के पास खिताब अपने नाम करने का मौका था, लेकिन फाइनल में चेन्नई को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हार मिली। इस तरह टीम खिताबी हैट्रिक लगाने से चूक गई। 

MS Dhoni Retired from IPL know captaincy stats title and New role with Chennai Super Kings know all details
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
दो साल के प्रतिबंध के बाद की शानदार वापसी
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2016 और 2017 का सीजन काफी अलग रहा। टीम को दो साल के लिए आईपीएल से निलंबित कर दिया गया था। इस दौरान धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी की। साल 2018 में चेन्नई ने आईपीएल में वापसी की और धोनी की अगुआई में सीधे खिताब जीत लिया। फाइनल में चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया। इस सीजन में शेन वॉटसन ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। चेन्नई की इस वापसी को आईपीएल इतिहास की यादगार वापसी में गिना जाता है।

2021 और 2023 में भी लहराया चेन्नई का परचम
साल 2021 में भी धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया। दुबई में खेले गए फाइनल में चेन्नई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराकर चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। 2020 में टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन धोनी ने अगले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाकर अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। इसके बाद 2023 में चेन्नई ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को डकवर्थ लुईस नियम के तहत पांच विकेट से हराया। यह जीत धोनी के करियर के सबसे खास पलों में से एक रही। इसके साथ ही चेन्नई ने मुंबई इंडियंस के पांच खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी।

MS Dhoni Retired from IPL know captaincy stats title and New role with Chennai Super Kings know all details
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
2024 में धोनी ने सौंपी कप्तानी की जिम्मेदारी
आईपीएल 2024 सीजन शुरू होने से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। इसके साथ ही चेन्नई में एक नए नेतृत्व युग की शुरुआत हुई। कुल मिलाकर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी केवल पांच आईपीएल ट्रॉफियों तक सीमित नहीं है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को एक ऐसी टीम के रूप में स्थापित किया, जो मुश्किल परिस्थितियों में भी वापसी करना जानती है। खिलाड़ियों पर भरोसा, दबाव में धैर्य और खेल को समझने की अद्भुत क्षमता ने धोनी को आईपीएल का महान कप्तान बनाया। यही कारण है कि चेन्नई के प्रशंसकों के लिए धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि टीम की पहचान और भावनाओं का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed