पाकिस्तान के दूसरे हिंदू क्रिकेटर के रूप में मशहूर हुए दानिश कनारिया ने आखिरकार 6 साल बाद फिक्सिंग में शामिल होने की बात कबूली। साल 2012 में इंग्लिश काउंटी क्रिकेट को हिला देने वाले मैच फिक्सिंग मामले में अब इस पूर्व स्पिनर ने सामने आकर फैंस से माफी मांगी।
{"_id":"5bc87de9bdec226974556bc0","slug":"non-muslim-players-who-played-in-pakistan-cricket-team-including-danish-kaneria","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से खेल चुके हैं हिंदू खिलाड़ी, जानें उन सात क्रिकेटर्स के बारे में जो नहीं थे मुस्लिम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान से खेल चुके हैं हिंदू खिलाड़ी, जानें उन सात क्रिकेटर्स के बारे में जो नहीं थे मुस्लिम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Oct 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
वालिस मैथियस
पाकिस्तान की तरफ से क्रिकेट के मैदान में उतरने वाले पहले गैर-मुस्लिम खिलाड़ी वालिस मैथियस थे। 21 टेस्ट में करीब 24 की औसत से 783 रन बनाने वाले वालिस की गिनती बेहतरीन फील्डरों में होती थी।
पाकिस्तान की तरफ से क्रिकेट के मैदान में उतरने वाले पहले गैर-मुस्लिम खिलाड़ी वालिस मैथियस थे। 21 टेस्ट में करीब 24 की औसत से 783 रन बनाने वाले वालिस की गिनती बेहतरीन फील्डरों में होती थी।
अनिल दलपत सोनवारिया
पाकिस्तानी टीम में शामिल होने वाले पहले हिंदू खिलाड़ी के रूप में अनिल का नाम अमर हो चुका है। बढ़िया विकेटकीपर रहे अनिल पाकिस्तान के लिए नौ टेस्ट और 15 वनडे ही खेले।
पाकिस्तानी टीम में शामिल होने वाले पहले हिंदू खिलाड़ी के रूप में अनिल का नाम अमर हो चुका है। बढ़िया विकेटकीपर रहे अनिल पाकिस्तान के लिए नौ टेस्ट और 15 वनडे ही खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूसुफ योहना (मोहम्मद यूसुफ)
पाकिस्तानी क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब बल्लेबाजों में शुमार यूसुफ के नाम 90 टेस्ट में 7530 रन और 288 वनडे में 9720 रन दर्ज हैं। ईसाई यूसुफ योहन्ना साल 2005 में इस्लाम कुबूल कर मुस्लिम बन गए थे और उनका नाम तब मोहम्मद यूसुफ हो गया। यूसुफ ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 39 शतक और 97 अर्द्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
सोहेल फजल
ईसाई सोहेल बेहद कम समय के लिए ही पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेल पाए। महज दो वनडे में टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले सोहेल 1989-90 की चैम्पियंस ट्रॉफी के एक मुकाबले में तीन गगनचुंबी छक्कों के लिए आज भी पहचाने जाते हैं। उनकी बदौलत ही पाकिस्तान वह मैच जीत पाया था।