राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के नौवें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी निकोलस पूरन ने हवा में उड़ते हुए एक ऐसा अद्भुत कैच पकड़ा, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
निकोलस पूरन ने पकड़ा अद्भुत कैच, सचिन ने की तारीफ, जोंटी रोड्स ने सम्मान में झुकाया सिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, इस कैच पर बल्लेबाज आउट तो नहीं हुआ, लेकिन टीम के लिए निकोलस पूरन ने पांच रन जरूर बचा लिए। मैच के दौरान टीम फिल्डिंग कोच व अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक जोंटी रोड्स ने खड़े होकर पूरन के सम्मान में सिर झुकाया।
"That's the best I have seen in a T20 game!" - @KP24
Describe this @nicholas_47 save in one emoji! 👇#SaddaPunjab #IPL2020 #KXIP #RRvKXIP pic.twitter.com/YVvp6oIXBP
This is the best save I have seen in my life. Simply incredible!! 👍#IPL2020 #RRvKXIP pic.twitter.com/2r7cNZmUaw
वहीं, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी निकोलस पूरन के इस कैच की तारीफ की है। तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, मैंने अपने जीवन में इससे शानदार सेव नहीं देखा।'
दरअसल, पूरन ने जो कैच लिया वह पूरी तरह से सिक्स था। उन्होंने बाउंड्री पार जाकर ऐसी छलांग लगाई की गेंद उनके हाथ में आ गई और जब तक वे जमीन पर गिरते उन्होंने गेंद को भी मैदान के अंदर फेंक दिया। सैमसन ने 7.2 ओवर्स में शानदार सिक्स जड़ा, जिसे पूरन ने बाउंड्री पार जाकर कैच लेने की शानदार कोशिश की। उनके इस बेहतरीन कोशिश की चहुं ओर तारीफ हो रही है।