फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: रेगिस्तान में मयंक अग्रवाल का बवंडर, तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की झड़ी

Sun, 27 Sep 2020 09:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 27 Sep 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020, RR vs KXIP: Mayank Agarwal Smashes Maiden IPL Century Off Just 45 Balls, make lots of record
मयंक अग्रवाल - फोटो : twitter@lionsdenkxip

आईपीएल 2020 के नौवें मुकाबले में रविवार को मयंक अग्रवाल ने शारजाह के मैदान पर तहलका मचा दिया। इस 29 वर्षीय बल्लेबाज ने मैदान पर चौके छक्के की बरसात कर दी। साथ ही कई रिकॉर्ड भी बनाए। 

IPL 2020, RR vs KXIP: Mayank Agarwal Smashes Maiden IPL Century Off Just 45 Balls, make lots of record
मयंक अग्रवाल - फोटो : twitter@IPL

जी हां, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मयंक ने 50 गेंदों में 10 चौके और सात छक्के की मदद से 106 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों में अपना तूफानी शतक पूरा किया। आईपीएल में मयंक का पहला शतक है। इसके साथ ही वह सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 



 

IPL 2020, RR vs KXIP: Mayank Agarwal Smashes Maiden IPL Century Off Just 45 Balls, make lots of record
मयंक अग्रवाल और केएल राहुल - फोटो : social media

मयंक अग्रवाल और केएल राहुल के बीच आईपीएल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 183 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। वहीं, इस मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान को सीजन का सबसे बड़ा 224 रन का टारगेट दिया है। यह यूएई में किसी भी टीम का आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020, RR vs KXIP: Mayank Agarwal Smashes Maiden IPL Century Off Just 45 Balls, make lots of record
डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो

बता दें कि आईपीएल की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के बीच हुई है। पिछले साल आरसीबी के खिलाफ इस जोड़ी ने 185 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। वहीं, दूसरे नंबर पर क्रिस लिन व गौतम गंभीर की सलामी जोड़ी है। इस जोड़ी ने साल 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ 184 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed