फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvNZ: विराट को आउट करने की ये थी रणनीति, मैच के बाद बोल्ट का खुलासा

Sun, 23 Feb 2020 09:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 23 Feb 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
new zealand vs india: trent boult says Wanted to use short-ball strategy against Virat kohli
बोल्ट-विराट - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने रविवार को कहा कि वह विराट कोहली को लय में नहीं आने देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने उनके खिलाफ बाउंसर का इस्तेमाल किया और भारतीय कप्तान कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया।


 

new zealand vs india: trent boult says Wanted to use short-ball strategy against Virat kohli
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

कोहली 43 गेंद में 19 रन की पारी खेलने के बाद बोल्ट की गेंद को हुक करने की कोशिश में विकेटकीपर बीजे वाटलिंग को कैच दे बैठे। भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी चार विकेट पर 144 रन बनाए और टीम अब भी न्यूजीलैंड के पहली पारी के स्कोर से 39 रन पीछे है।
 

new zealand vs india: trent boult says Wanted to use short-ball strategy against Virat kohli
ट्रेंट बोल्ट

बोल्ट ने तीसरे दिन के खेल के बाद कोहली के खिलाफ रणनीति का खुलासा करते हुए कहा, 'उनकी टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों की तरह विराट को भी पसंद है कि गेंद बल्ले पर आए। निश्चित तौर पर जब हम चूक करते हैं तो वह बाउंड्री जड़ देते हैं। हमारे नजरिए से हम इस पर रोक लगाने का प्रयास कर रहे थे और निजी तौर पर मेरे लिए क्रीज का इस्तेमाल करना और शॉर्ट गेंद फेंकना अच्छी योजना थी जिससे कि उनकी रन गति पर लगाम लगाई जा सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन
new zealand vs india: trent boult says Wanted to use short-ball strategy against Virat kohli
ट्रेंट बोल्ट

बोल्ट ने साथी तेज गेंदबाज काइल जेमीसन को भी श्रेय दिया जिन्होंने राउंड द विकेट गेंदबाजी करते हुए शॉर्ट गेंदों से कोहली के बल्ले को खामोश रखा। बोल्ट ने कहा कि आजकल लाल गेंद काफी स्विंग नहीं करती और इसलिए कोण बनाने के लिए उन्हें रणनीति बदलनी पड़ी।

विज्ञापन
new zealand vs india: trent boult says Wanted to use short-ball strategy against Virat kohli
विराट कोहली और ट्रेंट बोल्ट - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि फायदे की स्थिति यह रही कि मैं बेसिन रिजर्व पर काफी क्रिकेट खेला हूं। आम तौर पर हवा से निपटना सबसे मुश्किल होता है। लेकिन अगर मैं कोण में बदलाव करूंगा और बल्लेबाज को जो मैं कर रहा हूं उसके साथ सामंजस्य नहीं बैठाने दूं तो इससे लय बिगड़ती है।' 30 वर्षीय यह तेज गेंदबाज विकेट से खुश है और उन्होंने कहा कि अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करके वे न्यूजीलैंड को अच्छी स्थिति में पहुंचाने में सफल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed