टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में शूमार एमएस धोनी को उन्हें बेहद शांत व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है और यही कारण है कि वह लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। यही खासियत उन्हें सबसे अलग बनाता है।
धोनी ने बांधे पत्नी साक्षी के जूते, सोशल मीडिया पर फोटो ने मचाया गदर
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 'कैप्टन कूल' इसलिए कहा जाता है कि वह कठिन परिस्थितियों में भी काफी शांत दिखते हैं और दबाव में रहते हुए भी ये फील नहीं होने देते कि वह टेंशन में हैं। यह किसी से छिपा नहीं है कि वह बड़ा-से बड़ा निर्णय वह बड़े ही आराम से लेते हैं। इसका मतलब ये कतई नहीं है कि वह रोमांचक नहीं है। वह खूब मजाकिया हैं और मौके पर वह खूब लुत्फ उठाते हैं।
दरअसल, धोनी का सरल स्वभाव और उनकी सादगी के चर्चे खूब होते रहते हैं। यह बात हर कोई जानता है। इसी बीच धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायलर हो रही है। आइए जानते हैं कि धोनी इस तस्वीर में क्या करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि क्रिकेट से दूर धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ हैं वक्त बिता रहे हैं। दोनों पती-पत्नी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। दरअसल, इस बार धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीरें शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
एमएस धोनी इस तस्वीरों में अपनी पत्नी साक्षी के सैंडल बांधते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए साक्षी ने कैप्शन में लिखा, 'आपने जूतों के पैसे दिए हैं इसलिए बांधेंगे भी आप ही। साक्षी और धोनी की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
You paid for the shoes so you tie them tooo 🤗😘 !!! Photo Credit - @k.a.b.b.s
A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on