{"_id":"6abe9119fd1db1d21e0a7e47","slug":"irani-cup-rest-of-india-bowled-out-for-237-against-jammu-and-kashmir-12-wickets-fall-on-day-1-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी कप: जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया 237 रन पर ढेर, पहले दिन गिरे 12 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईरानी कप: जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया 237 रन पर ढेर, पहले दिन गिरे 12 विकेट
Thu, 01 Oct 2026 10:28 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:28 PM IST
सार
ईरानी कप के पहले दिन रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में 237 रन पर ऑलआउट हो गई। स्मरण रविचंद्रन ने 68, शिखर मोहन ने 60 और सरफराज खान ने 45 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर की ओर से सुनील कुमार और नासिर मुजफ्फर ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने दिन का खेल खत्म होने तक 21 रन पर दो विकेट गंवा दिए और वह अभी 216 रन पीछे है।
विज्ञापन
ईरानी कप
- फोटो : IANS
विस्तार
ईरानी कप के मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने रेस्ट ऑफ इंडिया को पहली पारी में 237 रन पर ऑलआउट कर दिया। शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन दोनों टीमों के कुल 12 विकेट गिरे। रेस्ट ऑफ इंडिया के 237 रन के जवाब में जम्मू-कश्मीर ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 7 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 21 रन बना लिए हैं। इस तरह जम्मू-कश्मीर अभी रेस्ट ऑफ इंडिया से 216 रन पीछे है।
रेस्ट ऑफ इंडिया की शुरुआत खराब
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेस्ट ऑफ इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 8 रन के स्कोर पर सनत सांगवान का विकेट गंवा दिया। वह सिर्फ 1 रन बना सके। इसके बाद शिखर मोहन ने सुदीप घरामी के साथ पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन सुदीप 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शिखर मोहन और सरफराज खान ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 133 गेंदों में 76 रन की साझेदारी हुई। शिखर ने 9 चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर आए, लेकिन वह ज्यादा देर नहीं टिक सके और 10 रन बनाकर आउट हो गए। रेस्ट ऑफ इंडिया का स्कोर 133 रन तक पहुंचते-पहुंचते चार विकेट गिर चुके थे।
स्मरण रविचंद्रन ने संभाली पारी
चार विकेट गिरने के बाद स्मरण रविचंद्रन ने पारी को संभाला। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाया। स्मरण ने आकाश दीप के साथ आठवें विकेट के लिए 39 रन और मुकेश चौधरी के साथ नौवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। स्मरण रविचंद्रन ने 9 चौकों की मदद से 68 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा शिखर मोहन ने 60 और सरफराज खान ने 45 रन का योगदान दिया। आकाश दीप 22 रन बनाकर आउट हुए और रेस्ट ऑफ इंडिया की पूरी टीम 68.1 ओवर में 237 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर की ओर से सुनील कुमार और नासिर मुजफ्फर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। उमर नाजिर मीर को दो विकेट मिले, जबकि आबिद मुश्ताक और साहिल ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।
जम्मू-कश्मीर ने भी गंवाए दो विकेट
237 रन के जवाब में जम्मू-कश्मीर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम ने 16 रन के स्कोर पर शुभम पुंडीर का विकेट गंवा दिया। वह सिर्फ 1 रन बना सके। इसके बाद स्कोर 21 रन तक पहुंचा ही था कि उमर मीर भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने 7 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 21 रन बनाए। रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से मुकेश चौधरी और आकाश दीप ने एक-एक विकेट हासिल किया। जम्मू-कश्मीर की टीम अभी रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी के स्कोर से 216 रन पीछे है।