फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2027 Schedule Announced Check Groups Fixtures Venue Time Table India Matches List

वनडे विश्वकप 2027 के ग्रुप घोषित: दो अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानें कब खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

Thu, 01 Oct 2026 09:02 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन / नई दिल्ली।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन / नई दिल्ली। Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 01 Oct 2026 09:02 PM IST
सार

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 का कार्यक्रम जारी हो गया है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में टूर्नामेंट दो अक्तूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा, जिसमें 14 टीमें 57 मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। इस बार विश्व कप का प्रारूप 2023 से अलग होगा। टूर्नामेंट में सुपर सीरीज, ग्रुप स्टेज और सुपर-7 के तीन चरण होंगे, जिसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी और विजेता फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगे।

विज्ञापन
ODI World Cup 2027 Schedule Announced Check Groups Fixtures Venue Time Table India Matches List
रोहित-विराट - फोटो : ANI

विस्तार

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला 50 ओवर का यह विश्व कप दो अक्तूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी और तीन देशों के 12 वेन्यू पर 57 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्व कप की शुरुआत नामीबिया की राजधानी विंडहोक में सुपर सीरीज के मुकाबलों से होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन

2027 विश्व कप की सबसे बड़ी खासियत इसका बदला हुआ प्रारूप है। 2023 में 10 टीमों ने एक ही लीग चरण में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले खेले थे, लेकिन इस बार 14 टीमों के टूर्नामेंट को सेमीफाइनल और फाइनल से पहले तीन चरणों में बांटा गया है। इनमें सुपर सीरीज, ग्रुप चरण और सुपर-7 शामिल हैं। इस बदलाव के चलते खिताब जीतने वाली टीम को फाइनल तक पहुंचने के लिए अलग-अलग चरणों में कई मुकाबलों से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ODI World Cup 2027 Schedule Announced Check Groups Fixtures Venue Time Table India Matches List
शुभमन गिल-शाहीन शाह अफरीदी - फोटो : ANI
भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
विश्व कप के ग्रुप चरण में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-ए की टीम होगी।
विज्ञापन

ग्रुप ए
  • अफगानिस्तान
  • ऑस्ट्रेलिया
  • भारत
  • पाकिस्तान
  • जिम्बाब्वे
  • क्वालिफायर-ए

ग्रुप बी
  • बांग्लादेश
  • इंग्लैंड
  • दक्षिण अफ्रीका
  • श्रीलंका
  • न्यूजीलैंड
  • क्वालिफायर-बी
क्वालिफायर-ए और क्वालिफायर-बी की टीमों के नाम बाद में तय होंगे। 2027 विश्व कप के लिए 10 टीमें सीधे अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, जबकि बाकी स्थान क्वालिफिकेशन प्रक्रिया से तय होंगे।

दो अक्तूबर से सुपर सीरीज का आगाज
विश्व कप का पहला चरण सुपर सीरीज होगा। इसमें क्वालिफिकेशन प्रक्रिया के आधार पर सबसे निचली रैंकिंग वाली तीन टीमें हिस्सा लेंगी। तीनों टीमें राउंड-रॉबिन आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इस चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम ही मुख्य ग्रुप चरण में पहुंचेगी, जबकि बाकी दो टीमों का विश्व कप अभियान समाप्त हो जाएगा। सुपर सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 को विंडहोक से होगी।

ग्रुप चरण में 30 मुकाबले
सुपर सीरीज के बाद 12 टीमें मुख्य ग्रुप चरण में उतरेंगी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा और प्रत्येक ग्रुप में छह-छह टीमें होंगी। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी पांच टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेगी। इस चरण में कुल 30 मैच होंगे। दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें सुपर-7 में पहुंचेंगी। इसके अलावा दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक टीम को भी सुपर-7 में जगह मिलेगी। इस तरह कुल सात टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी।

सुपर-7 में होगा बड़ा मुकाबला
2027 विश्व कप के प्रारूप में सबसे बड़ा बदलाव सुपर-7 चरण है। इसमें सातों टीमें राउंड-रॉबिन आधार पर एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इस चरण में कुल 21 मैच खेले जाएंगे। सुपर-7 की अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहले स्थान वाली टीम चौथे स्थान वाली टीम से भिड़ेगी, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम तीसरे स्थान वाली टीम के खिलाफ खेलेगी। दोनों सेमीफाइनल के विजेता फाइनल में खिताब के लिए आमने-सामने होंगे।

2023 विश्व कप में कैसा था प्रारूप?
भारत में खेले गए 2023 वनडे विश्व कप में कुल 10 टीमें शामिल थीं। सभी टीमों ने लीग चरण में एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेला था। इस तरह प्रत्येक टीम ने नौ लीग मैच खेले और अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सीधे सेमीफाइनल में पहुंची थीं। इसके बाद दो सेमीफाइनल और फाइनल के साथ टूर्नामेंट समाप्त हुआ था। यानी 2023 में नॉकआउट से पहले सिर्फ एक लीग चरण था। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को हराकर 2023 विश्व कप का खिताब जीता था।

2023 और 2027 में क्या बदला?
  • 2023 विश्व कप 10 टीमें शामिल थीं।
  • सभी 10 टीमों ने एक ही लीग चरण में मुकाबले खेले।
  • प्रत्येक टीम ने नौ लीग मैच खेले।
  • अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं।
  • कुल 48 मैच खेले गए।
  • 2027 विश्व कप टीमों की संख्या बढ़ाकर 14 कर दी गई है।
  • शुरुआत तीन टीमों की सुपर सीरीज से होगी।
  • सुपर सीरीज की विजेता मुख्य ग्रुप चरण में पहुंचेगी।
  • 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा।
  • ग्रुप चरण में 30 मुकाबले होंगे।
  • दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमों के अलावा एक और टीम सुपर-7 में पहुंचेगी।
  • सुपर-7 में सात टीमें 21 मुकाबले खेलेंगी।
  • सुपर-7 की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।
  • कुल 57 मैच खेले जाएंगे।

2027 विश्व कप में 14 टीमें, 12 वेन्यू और 57 मैच
वनडे विश्व कप 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर लौट रहा है। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे इससे पहले 2003 विश्व कप की मेजबानी कर चुके हैं, जबकि नामीबिया पहली बार पुरुषों के सीनियर वनडे विश्व कप के लिए मेजबान देश के रूप में सामने होगा। टूर्नामेंट के लिए दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में कुल 12 वेन्यू तय किए गए हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका के आठ, जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया की राजधानी विंडहोक का एक वेन्यू शामिल है।

टिकट के लिए बैलेट प्रक्रिया शुरू
विश्व कप का कार्यक्रम जारी होने के साथ टिकटों के लिए बैलेट प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रशंसक एक अक्तूबर 2026 से टिकट बैलेट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आईसीसी के मुताबिक यह प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर नहीं है। बैलेट अवधि में प्राप्त सभी वैध आवेदनों पर समान रूप से विचार किया जाएगा और आवेदन करना टिकट मिलने की गारंटी नहीं है।


(फोटो क्रेडिट: आईसीसी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed