फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India vs Pakistan Asian Games Final: Head-to-Head Record, Tournament Finals and T20I Stats

गोल्ड के लिए भारत-पाकिस्तान में जंग: किसी टूर्नामेंट के फाइनल में कौन किस पर भारी? T20 में टीम इंडिया का दबदबा

Fri, 02 Oct 2026 06:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 02 Oct 2026 06:26 AM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराया, जबकि पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में बांग्लादेश को छह विकेट से शिकस्त दी। दोनों के बीच वनडे टूर्नामेंट फाइनल में पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहतर है, जबकि टी20 फाइनल में भारत ने दोनों मुकाबले जीते हैं।

विज्ञापन
India vs Pakistan Asian Games Final: Head-to-Head Record, Tournament Finals and T20I Stats
भारत vs पाकिस्तान, पुरुष क्रिकेट का फाइनल - फोटो : ANI

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला तय हो गया है। पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में तीन अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला सुबह 10 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह साढ़े नौ बजे होगा। दोनों टीमों ने गुरुवार को अपने-अपने सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया। भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराया, जबकि पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित 13 ओवर के मुकाबले में बांग्लादेश को छह विकेट से शिकस्त दी।

विज्ञापन

भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169/7 का स्कोर बनाया। मुश्किल पिच पर इशान किशन ने नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वैभव सूर्यवंशी ने भी 38 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट लिए और श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 45 रन पर सिमट गई। भारत ने मुकाबला 124 रन से अपने नाम कर फाइनल में जगह बनाई। श्रीलंका का 45 रन पर ऑलआउट होना पूर्ण सदस्य टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर है। भारत की यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा रन के अंतर से 11वीं जीत भी रही।

पाकिस्तान ने बारिश वाले मैच में बांग्लादेश को हराया
दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला बारिश के कारण 13-13 ओवर का कर दिया गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और बांग्लादेश को 111/7 के स्कोर पर रोक दिया। तौहीद हृदोय ने 25 गेंदों पर 42 रन बनाकर बांग्लादेश की पारी को संभाला। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में चार विकेट खोकर 112 रन बना लिए। अब्दुल समद ने नाबाद 30 और हसन नवाज ने नाबाद 27 रन बनाए। पाकिस्तान ने छह विकेट से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे टूर्नामेंट फाइनल में पाकिस्तान का पलड़ा भारी
भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में अब तक 11 मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत ने तीन और पाकिस्तान ने आठ मैच जीते हैं। यानी फाइनल के इतिहास में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत से बेहतर रहा है। दोनों की पहली फाइनल भिड़ंत 1985 में मेलबर्न में हुई थी, जिसमें भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने कई अहम फाइनल में भारत को हराया। 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी इसी सूची में शामिल है, जहां पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराया था।

वनडे टूर्नामेंट फाइनल में भारत-पाकिस्तान

आंकड़ा रिकॉर्ड
कुल फाइनल 11
भारत की जीत 3
पाकिस्तान की जीत 8

भारत-पाकिस्तान: वनडे टूर्नामेंट फाइनल के सभी मुकाबले
तारीख मैदान नतीजा जीत का अंतर पहले बल्लेबाजी
10 मार्च 1985 मेलबर्न भारत जीता 8 विकेट पाकिस्तान
18 अप्रैल 1986 शारजाह भारत हारा 1 विकेट भारत
25 अक्टूबर 1991 शारजाह भारत हारा 72 रन पाकिस्तान
22 अप्रैल 1994 शारजाह भारत हारा 39 रन पाकिस्तान
14 जनवरी 1998 ढाका भारत जीता 8 विकेट पाकिस्तान
16 जनवरी 1998 ढाका भारत हारा 6 विकेट भारत
18 जनवरी 1998 ढाका भारत जीता 3 विकेट भारत
4 अप्रैल 1999 बेंगलुरु भारत हारा 123 रन पाकिस्तान
16 अप्रैल 1999 शारजाह भारत हारा 8 विकेट भारत
14 जून 2008 मीरपुर भारत हारा 25 रन पाकिस्तान
18 जून 2017 द ओवल भारत हारा 180 रन पाकिस्तान
विज्ञापन

टी20 टूर्नामेंट फाइनल में भारत ने जीते दोनों मैच
टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में कहानी बिल्कुल अलग है। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक दो फाइनल खेले गए हैं और दोनों बार भारत ने बाजी मारी है। पहला मुकाबला 2007 के टी20 विश्व कप का फाइनल था। जोहानिसबर्ग में भारत ने पाकिस्तान को पांच रन से हराकर खिताब जीता था। इसके बाद 28 सितंबर 2025 को दुबई में हुए फाइनल में भी भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया।

टी20 टूर्नामेंट फाइनल में भारत-पाकिस्तान
आंकड़ा रिकॉर्ड
कुल फाइनल 2
भारत की जीत 2
पाकिस्तान की जीत 0

भारत-पाकिस्तान: टी20 टूर्नामेंट फाइनल के सभी मुकाबले
तारीख मैदान नतीजा जीत का अंतर पहले बल्लेबाजी
24 सितंबर 2007 जोहानिसबर्ग भारत जीता 5 रन भारत
28 सितंबर 2025 दुबई भारत जीता 5 विकेट पाकिस्तान

कुल टी20 मुकाबलों में भी भारत आगे
भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 17 टी20 मुकाबले हुए हैं। मैचों की सूची में भारत ने 13 मैच जीते, पाकिस्तान ने तीन और एक मुकाबला टाई रहा है। यानी टी20 में भारत का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है। अब एशियन गेम्स का फाइनल इस प्रतिद्वंद्विता में एक और अध्याय जोड़ने वाला है।

भारत-पाकिस्तान: टी20 में रिकॉर्ड
आंकड़ा रिकॉर्ड
कुल मुकाबले 17
भारत की जीत 14
पाकिस्तान की जीत 3

भारत-पाकिस्तान के सभी टी20 मुकाबले
तारीख मैदान नतीजा जीत का अंतर पहले बल्लेबाजी
14 सितंबर 2007 डरबन मैच टाई — पाकिस्तान
24 सितंबर 2007 जोहानिसबर्ग भारत जीता 5 रन भारत
30 सितंबर 2012 कोलंबो भारत जीता 8 विकेट पाकिस्तान
25 दिसंबर 2012 बेंगलुरु भारत हारा 5 विकेट भारत
28 दिसंबर 2012 अहमदाबाद भारत जीता 11 रन भारत
21 मार्च 2014 मीरपुर भारत जीता 7 विकेट पाकिस्तान
27 फरवरी 2016 मीरपुर भारत जीता 5 विकेट पाकिस्तान
19 मार्च 2016 ईडन गार्डन्स भारत जीता 6 विकेट पाकिस्तान
24 अक्टूबर 2021 दुबई भारत हारा 10 विकेट भारत
28 अगस्त 2022 दुबई भारत जीता 5 विकेट पाकिस्तान
4 सितंबर 2022 दुबई भारत हारा 5 विकेट भारत
23 अक्टूबर 2022 मेलबर्न भारत जीता 4 विकेट पाकिस्तान
9 जून 2024 न्यूयॉर्क भारत जीता 6 रन पाकिस्तान
14 सितंबर 2025 दुबई भारत जीता 7 विकेट पाकिस्तान
21 सितंबर 2025 दुबई भारत जीता 6 विकेट पाकिस्तान
28 सितंबर 2025 दुबई भारत जीता 5 विकेट पाकिस्तान
15 फरवरी 2026 कोलंबो भारत जीता 61 रन भारत

फाइनल में रिकॉर्ड की भी होगी परीक्षा
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए होने वाला मुकाबला इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता का एक और बड़ा अध्याय होगा। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का वनडे रिकॉर्ड कमजोर रहा है, लेकिन टी20 टूर्नामेंट फाइनल में टीम इंडिया ने अब तक दोनों मुकाबले जीते हैं। इस बार दोनों टीमों के सामने एशियाड का गोल्ड मेडल होगा और मुकाबला शनिवार, तीन अक्तूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed