{"_id":"5c72ba42bdec2273a2564487","slug":"ms-dhoni-third-lowest-strike-rate-for-india-in-a-t20i-match-facing-atleast-30-balls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी से लेकर युवराज तक, सुस्त पड़े टी-20 के सबसे बड़े सिकंदर, शर्मनाक रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी से लेकर युवराज तक, सुस्त पड़े टी-20 के सबसे बड़े सिकंदर, शर्मनाक रिकॉर्ड
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापटनम में पहला टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने 127 रन की चुनौती रखी है।
2 of 5
MS DHONI
टीम इंडिया के छोटे स्कोर और सुस्त बल्लेबाजी के लिए एक बार फिर विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को कसूरवार ठहराया गया। धोनी ने इस पारी में सिर्फ एक छक्का और 37 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली।
3 of 5
एमएस धोनी
इस मैच में धोनी का स्ट्राइक रेट 78.37 रहा, जो कि 30 गेंदें खेलने वाले किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी-20 क्रिकेट का तीसरा सबसे न्यूनतम स्ट्राइक रेट है। इस तरह धोनी के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
yuvraj singh dhoni
टी-20 में सबसे कम स्ट्राइक रेट के मामले अब उनसे आगे सिर्फ युवराज सिंह और रविंद्र जडेजा ही हैं। युवी का 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ स्ट्राइक रेट 43.75 था, जबकि रविंद्र जडेजा का इंग्लैंड में 2009 में स्ट्राइक रेट 71.42 था।
विज्ञापन
5 of 5
DHONI AND DHAWAN
अगर टीम इंडिया यह मुकाबला गंवाती है तो एमएस धोनी एक बार फिर आलोचकों की निशाने पर आ सकते हैं। धोनी को विकेटकीपिंग में खुद को साबित करना ही होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।