महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही कामयाबी के झंडे नहीं गाड़े बल्कि कमाई के मामले में भी उनका दबदबा रहा। धोनी ने इनामी राशियों के अलावा मैच फीस और कई सारी नामी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर भी खूब कमाई की। यही कारण है कि कमाई के मामले में वे फोर्ब्स इंडिया की शीर्ष-100 हस्तियों की सूची में टॉप-10 में बरकरार रहे।
2 of 4
Mahendra Singh Dhoni Bike Collection
- फोटो : Social Media
2019 फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 की सूची में धोनी ने अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है। इस मामले में वे दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेता शाहरुख खान से भी आगे हैं। उन्होंने अपनी आय को 2018 में 101.77 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2019 में 135.93 करोड़ रुपये कर दिया था। सचिन तेंदुलकर की तरह, उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल है, जिसके परिणामस्वरूप कई ब्रांड उनके साथ जुड़े हुए हैं।
3 of 4
एम एस धोनी-सचिन तेंदुलकर
- फोटो : social Media
कमाई के लिहाज से देखा जाए तो धोनी 2017 से तीन बार फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी की लिस्ट में जगह बना रहे हैं। वे 2017 में 63.77 करोड़ की कमाई के साथ सातवें स्थान पर थे। इसके बाद 2018 में 101.77 करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर पहुंचे। फिर 2019 में एक बड़े उछाल के साथ उनकी कमाई बढ़कर 135.93 करोड़ रुपये हो गई और उन्होंने अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा।
4 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रांड्स की संख्या की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक धोनी 2019 में जनवरी से नवंबर के बीच 44 कंपनियों के साथ जुड़े थे। हालांकि धोनी ने 2010 में कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाया था। फोर्ब्स के मुताबिक, 2010 में धोनी दुनिया के सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले क्रिकेटर थे।