फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Afghanistan: captain Shreyas Iyer refuses to let rain cloud India’s Asian Games challenge
IND Inning
42/0 (6.3 ov)
Target: 296
Shubman Gill 18(21)*
Rohit Sharma 23 (18)
IND need 254 runs in 43.3 remaining overs

एशियन गेम्स: क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत का खेल? स्वर्ण बचाने की चुनौती पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें

Sun, 27 Sep 2026 05:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 27 Sep 2026 05:24 PM IST
सार

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को उतरेगी। जापान में बारिश के कारण भारतीय टीम की तैयारियां प्रभावित हुई हैं। अब श्रेयस ने बताया है कि क्या बारिश से भारत का खेल बिगड़ सकता है?

विज्ञापन
India vs Afghanistan: captain Shreyas Iyer refuses to let rain cloud India’s Asian Games challenge
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि सोमवार को एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश, सीमित अभ्यास और असहज तैयारी उनकी टीम के सामने बहाने नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि एक पेशेवर टीम को अपने सामने आने वाली किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। नागोया में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश ने कहर बरपाया है जिससे नॉकआउट चरण के लिए भारत की तैयारियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। 
विज्ञापन

बारिश के कारण तैयारी हुई प्रभावित 
हाल में उनका एकमात्र मैच अभ्यास जापान के खिलाफ बारिश के कारण पांच पांच ओवर कर दिया गया जिसमें भारत ने महज दो रन से जीत दर्ज की। इस करीबी जीत से चिंताएं बढ़ी होंगी, लेकिन अय्यर परिस्थितियों पर ध्यान देने के मूड में नहीं थे। अय्यर ने कहा, हम बारिश को वजह नहीं बता सकते क्योंकि हम पेशेवर खिलाड़ियों का एक समूह हैं। ऐसी बाधाएं आती रहती हैं और मानसिक रूप से हमें इस बात की परवाह किए बिना तैयार रहना होगा कि स्थिति कैसी होने वाली है। हमें बल्लेबाजी और अभ्यास के लिए पर्याप्त समय मिला। हम विकेट के अनुसार जल्दी ढलने की कोशिश करेंगे और देखेंगे कि मौसम कैसा है। यह दूसरी प्राथमिकता है। प्राथमिक बात मैच खेलना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयस बोले- हमारा लक्ष्य गोल्ड जीतना 
श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम किसी भी टीम को कम नहीं आंक रहे। हमारा लक्ष्य गोल्ड जीतना है। अय्यर ने कहा, जापान में आकर हमें बहुत अच्छा लगा। यहां के लोगों में अनुशासन है। यहां लोग निर्देशों का सही तरीके से पालन करते हैं। हम जापान की टीम के साथ खेलने के लिए टोक्यो में थे, इसलिए हमें अभ्यास का ज्यादा मौका नहीं मिला। हमें एक्सप्लोर करने का ज्यादा अवसर नहीं मिला है। नागोया भी अच्छी सिटी है। एशियन गेम्स को देखते हुए जिस तरह की तैयारी यहां की गई, वो बेहतरीन है। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए आप पर शीर्ष पर रहने का हमेशा दबाव होता है। लेकिन ये अच्छा दबाव है। हम ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। हमने एक टीम के तौर पर एक मानक निर्धारित किया है और हमेशा उसे छूने की कोशिश करते रहते हैं।
विज्ञापन

एशियन गेम्स की अहमियत पर श्रेयस ने कहा, सारे मैच हमारे लिए अहम होते हैं। हर मैच से हमें अभ्यास मिलता है और नई टीमों के साथ खेलने का अवसर मिलता है। क्रिकेट का विकास हो रहा है, जो हमारे लिए अच्छा है। हमें खेलने के मौके मिल रहे हैं। अभी एशियन गेम्स हैं, आगे और भी मौके मिलेंगे। हमें अच्छी फिटनेस और मनोदशा बनाकर रखनी होगी।  

अय्यर ने कहा कि एशियन गेम्स में हर खेल में देश का प्रतिनिधित्व करने आए हर एथलीट को भारतीय क्रिकेट टीम का समर्थन प्राप्त है। मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में खेलना एक अलग ही अनुभव होता है। हमें सभी को इसका फायदा उठाना चाहिए। जापान बहुत ही सुंदर देश है। मुझे लगता है कि सब कुछ अच्छा होगा। उन्होंने कहा, बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलना और देश की कप्तानी करना सम्मान की बात है। हमारे साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का समूह है। हमारी कोशिश गोल्ड जीतने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed