फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India's ace batter Virat Kohli on Conversations with Rohit Sharma gives his verdict on Ro-Ko moniker
WI Inning
60/0 (7 ov)
John Campbell 15(16)*
Justin Greaves 41 (27)
IND elected to bowl

रोहित को लेकर क्या बोले कोहली?: टीम को आगे बढ़ाने पर होती है दोनों की चर्चा, मैदान पर साझा करते हैं अनुभव

Sun, 27 Sep 2026 01:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 27 Sep 2026 01:53 PM IST
सार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय से एक दूसरे के साथ खेल रहे हैं। वनडे टीम में ये सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और अब करियर के अंतिम पड़ाव में हैं। कोहली ने बताया कि उनके और रोहित के बीच क्या बातचीत होती है।

विज्ञापन
India's ace batter Virat Kohli on Conversations with Rohit Sharma gives his verdict on Ro-Ko moniker
रोहित-कोहली - फोटो : IANS

विस्तार

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि रोहित शर्मा के साथ उनकी बातचीत हमेशा भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने पर केंद्रित रही है और दोनों सीनियर बल्लेबाज अपने-अपने नेतृत्व के दौर में पिछले कुछ वर्षों से लगातार विचार साझा करते रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के पहले वनडे से पहले कोहली ने रोहित के साथ अपनी बातचीत को लेकर खुलासा किया और बताया कि कैसे 2027 विश्व कप की ओर बढ़ने के साथ उनकी चर्चाएं विकसित हुई हैं।
विज्ञापन

लीडरशीप भूमिका पर भी रखी राय 
कोहली ने जियोस्टार से कहा, जब आप इतने लंबे समय तक खेल चुके होते हैं और भारतीय टीम में नेतृत्व की स्थिति में रहे हैं, तो लक्ष्य हमेशा यही होता है कि एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में आप अपने कप्तान के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इसी तरह जब मैं कप्तान बना तो मैं उनके साथ बहुत से विचारों पर चर्चा करता था। एमएस धोनी के साथ भी ऐसा ही था, क्योंकि उन्होंने पद छोड़ा था। ठीक इसी तरह रोहित के लिए जब वे कप्तान बने, तो वे भी मेरे साथ विचारों का आदान-प्रदान करते थे। बातचीत हमेशा इस बारे में रही है कि भारतीय टीम को आगे कैसे ले जाया जाए। क्योंकि आखिरकार, अंतिम लक्ष्य यही होता है कि टीम को कैसे फायदा पहुंचे?

कोहली ने कहा कि जब विश्व कप करीब आता है तो इस तरह की चर्चाएं और अधिक गहन हो जाती हैं। कोहली ने कहा, जाहिर है जब विश्व कप करीब आता है तो आप चीजों को और अधिक कसने और छोटी-छोटी चीजों को सुव्यवस्थित करने की भी कोशिश करते हैं। आप इस बात पर अधिक गहन, अधिक विस्तृत चर्चा करते हैं कि हम किसी विशेष पहलू को कैसे सही कर सकते हैं। उसे तुरंत कैसे सुधार सकते हैं और अगले मैच में उसका उपयोग कैसे कर सकते हैं। मेरे और उनके बीच ऐसी बातचीत हमेशा से होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली को पसंद है Ro-Ko बुलाना 
कोहली और रोहित ने लंबे समय से भारत का ड्रेसिंग रूम साझा किया है, जिसमें कोहली ने 2014 के अंत में टेस्ट कप्तानी और 2017 में एमएस धोनी से सीमित ओवरों की कप्तानी संभाली थी। इसके बाद 2022 में रोहित को भारत का सभी प्रारूपों का कप्तान नियुक्त किया गया था। ये दोनों अब अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के अंतिम चरण में हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से रोहित-कोहली संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

कोहली और रोहित को फैंस Ro-Ko के उपनाम से बुलाते हैं। कोहली से जब पूछा गया कि उन्हें ये नाम कैसा लगता है तो भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि सकारात्मक जवाब दिया। कोहली ने कहा, Ro-Ko सुनने में अच्छा लगता है। लोगों को इस नाम से बुलाने में मजा भी आता है। 
विज्ञापन

विश्व कप के लिए अहम हैं रोहित-कोहली
शुभमन गिल के वनडे टीम की कमान संभालने के साथ दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 विश्व कप की भारत की तैयारियों में कोहली और रोहित का अनुभव एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार को तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुकी है और यह टीम की 50 ओवरों की वैश्विक टूर्नामेंट की तैयारी का हिस्सा है। कोहली ने 302 वनडे पारियों में 58.59 की औसत से 14,941 रन बनाए हैं, जिसमें 54 शतक और 79 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन है। भारत को इस साल के अंत में न्यूजीलैंड में पांच वनडे और श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे खेलने हैं, जिसके बाद 2027 की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed