{"_id":"5be653c6bdec2269bc7ff193","slug":"ms-dhoni-attends-india-cements-board-meeting-and-enthrals-executives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी को सबसे ज्यादा पसंद है अपनी यह बाइक, मीडिया से इस तरह बचते हैं माही","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी को सबसे ज्यादा पसंद है अपनी यह बाइक, मीडिया से इस तरह बचते हैं माही
Sat, 10 Nov 2018 03:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के महान विकेटकीपर और पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड की बैठक में शामिल होकर अधिकारियों को खुश कर दिया। आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी को इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग का उपाध्यक्ष का पद हासिल है। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक यह पहला मौका था जब धोनी बोर्ड की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान धोनी ने अपने मोटरसाइकिल और अन्य मामलों पर भी बातचीत की।
2 of 5
एमएस धोनी
यह पूछने पर कि आपकी पसंदीदा बाइक कौन सी है तो पूर्व कप्तान ने कहा कि उनके पास 70 मोटरसाइकिल हैं। इनमें से उनकी पसंदीदा कावासाकी निंजा है। इसके अलावा धोनी ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा बनेंगे। वहीं कंपनी के वाइस चेयरमैन और मेनेजिंग डायरेक्टर एन श्रीनिवासन ने धोनी को उनकी कंपनी की संपत्ति करार दिया।
3 of 5
ms dhoni
धोनी के रांची वाले घर से स्टेडियम करीब 7-8 किमी दूर है। वह कार के बजाय मोटरसाइकिल से स्टेडियम जाना पसंद करते हैं। धोनी ने इस बारे में कहा कि वह मोटरसाइकिल से जाना पसंद करते हैं क्योंकि उस जगह ट्रैफिक भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
इसके अलावा धोनी ने बताया कि बाइक पर जाते समय वह मीडिया से कैसे बचते हैं। एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में अपने गृहनगर रांची में वह बाइक पर घूमने का शौक भी पूरा करते हैं और मीडिया से भी बच जाते हैं। माही ने बताया कि वह हेलमेट पहनकर घूमने निकलते हैं, जिसके चलते मीडिया से वह बच जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli ms dhoni
बता दें कि एमएस धोनी पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी में संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान इस समय खाली समय का आनंद ले रहे हैं। वह घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं और अब अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।