{"_id":"5be6b05dbdec226956572e8a","slug":"tushar-deshpande-leaves-ipl-trial-for-the-club-game","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई के तेज गेंदबाज ने पैसों से लबरेज आईपीएल को नहीं दी तवज्जो, घरेलू क्रिकेट में खेलना ठीक समझा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई के तेज गेंदबाज ने पैसों से लबरेज आईपीएल को नहीं दी तवज्जो, घरेलू क्रिकेट में खेलना ठीक समझा
Sat, 10 Nov 2018 03:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तुषार देशपांडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने इंडियन प्रीमियर लीग को तवज्जों नहीं देकर क्रिकेट फैंस की आंखें अपनी ओर आकर्षित की है। रेलवेज के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मैच में पहली पारी में छह विकेट लेने वाले मुंबई के तेज गेंदबाज को किंग्स इलेवन पंजाब ने शुक्रवार व शनिवार को ट्रायल के लिए मोहाली बुलाया था।
2 of 5
तुषार देशपांडे
23 वर्षीय तेज गेंदबाज ने लाइफटाइम मौके को छोड़ने का फैसला किया और अपने क्लब पार्सी जिमखाना के लिए पुरुषोत्तम शील्ड के दूसरे राउंड का मैच खेलना ठीक समझा। पार्सी जिमखाना का मुकाबला ट्रायल्स के समय सीसीआई के साथ था।
3 of 5
तुषार देशपांडे
देशपांडे ने बोल्ड फैसला लेने के बाद कहा, 'मैंने कभी आईपीएल टीम के लिए ट्रायल्स नहीं दिए। इससे पहले मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स ने भी मुझे ट्रायल्स के लिए आमंत्रित किया था। मेरा मानना है कि अगर मैच में अपना सौ प्रतिशत दूंगा तो ट्रायल्स देने की जरूरत ही क्या? ट्रायल्स देने पर मुझे क्या फायदा मिलेगा। अगर मैं मैच में अच्छी गेंदबाजी करूंगा तो निश्चित ही कोई फ्रेंचाइजी मेरा चयन करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तुषार देशपांडे
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने अन्य खिलाड़ियों से सुना है कि करीब 60-70 खिलाड़ी ट्रायल्स देने के लिए आते हैं और आपको एक ओवर बड़ी मुश्किल से गेंदबाजी का मौका मिलता है या फिर एक या दो गेंद के बाद ही आपको हटा दिया जाता है। वहां कोई दबाव भी नहीं होता। इसलिए वहां ट्रायल्स देने का कोई मतलब ही नहीं।'
विज्ञापन
5 of 5
तुषार देशपांडे
देशपांडे ने कहा, 'इसलिए मुझे लगा कि मोहाली जाकर दो या चार ओवर की गेंदबाजी करने से ज्यादा बेहतर है आधिकारिक मैच खेलना।' आईपीएल के ट्रायल इस समय देने से तुषार को लगता है कि उनकी लय पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'सीजन की अभी शुरुआत हुई है और हमने अपना पहला रणजी मैच खेला है। अभी सात मैच और खेलना है। मुझे लगता है कि मेरे लिए फिलहाल रणजी ट्रॉफी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।