फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 स्टेडियम में खेले गए IPL के सबसे ज्यादा मुकाबले, टॉप पर कोहली का होमग्राउंड

Sun, 24 Mar 2019 02:51 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 24 Mar 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
most matches played in these 5 stadiums during IPL
आईपीएल में शतक जमाने वाले बल्लेबाज

इंडियन क्रिकेट लीग के 12वें संस्करण का आगाज 23 मार्च से हो चुका है। इस बार भी लीग में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। खास बात यह है कि चेन्नई को पिछली बार की तरह अपने मैच पुणे में नहीं खेलने होंगे। इस बार टीम अपने मुकाबले घरेलू मैदान पर ही खेलेगी। आइए इसी कड़ी में एक बार जान लेते हैं कि आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा मुकाबले किस ग्राउंड पर खेले गए हैं।


 

most matches played in these 5 stadiums during IPL
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : ipl

1. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम 
विराट कोहली के नेतृत्व वाली बैंगलोर बेशक अब तक एक भी सीजन न जीती हो, लेकिन उसके एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक सबसे ज्यादा 74 मैच खेले जा चुके हैं। विराट कोहली को टोली दो बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन वो खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाई।

most matches played in these 5 stadiums during IPL
kkr

2. ईडन गार्डंस 
इस मामले में कोलकाता का ईडन गार्डंस दूसरे नंबर पर आता है। दो बार खिताब जीतने वाली कोलकाता के घरेलू मैदान पर अब तक कुल 70 मैच खेले जा चुके हैं। इस मैदान में 68,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इस स्टेडियम में पहले 1,00,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी, लेकिन साल 2011 में इसके नवीकरण की वजह से यहां बैठने वालों की संख्या घट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
most matches played in these 5 stadiums during IPL
delhi daredevils

3. फिरोजशाह कोटला 
इस मामले में दिल्ली भी कुछ ज्यादा पीछे नहीं है। दिल्ली की टीम भी शुरुआत से ही इंडियन क्रिकेट लीग का हिस्सा रही है, लेकिन आज तक उसके खाते में भी कोई खिताब नहीं आया। दिल्ली का फिरोजशाह कोटला मैदान इस टीम का होम ग्राउंड रहा है। करीब 41,000 सीटों वाले इस स्टेडियम में लीग के कुल 67 मैच खेले जा चुके हैं। 

विज्ञापन
most matches played in these 5 stadiums during IPL
मुंबई इंडियंस

4 वानखेड़े स्टेडियम 
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम मुंबई की टीम का होम ग्राउंड है। इस टीम ने चेन्नई के बराबर सबसे ज्यादा तीन बार टाइटल अपने नाम किया है। हालांकि मुंबई की टीम ने अपने कुछ घरेलू मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में भी खेले थे। यही वजह है कि वानखेड़े स्टेडियम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed