{"_id":"5c47dd46bdec224dce165bc6","slug":"mohammed-shami-fastest-to-100-odi-wickets-breaks-irfan-pathan-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद शमी ने सबसे तेज पूरा किया विकेटों का 'शतक', इरफान पठान का रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद शमी ने सबसे तेज पूरा किया विकेटों का 'शतक', इरफान पठान का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 23 Jan 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वन-डे में विशेष उपलब्धि हासिल की। शमी ने नेपियर में खेले जा रहे पहले मैच में मार्टिन गप्टिल को क्लीन बोल्ड करके अपने 100 वन-डे विकेट पूरे किए। शमी वन-डे क्रिकेट में सबसे जल्दी 100 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने करियर के 56वें मैच में यह कमाल किया।
2 of 5
इरफान पठान
शमी ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इरफान पठान का रिकॉर्ड तोड़ा। पठान ने 59 वन-डे मैचों में विकेटों का शतक पूरा किया था। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान वन-डे में सबसे जल्दी 100 विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 65 वन-डे में 100 विकेट पूरे किए थे।
3 of 5
जवागल श्रीनाथ
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर और जवागल श्रीनाथ क्रमश: चौथे व पांचवें स्थान पर काबिज हैं। अगरकर ने 67 जबकि श्रीनाथ ने 68 मैचों में 100 वन-डे विकेट पूरे किए। शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वन-डे में अपने स्पेल के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर 100वां विकेट चटकाया। उन्होंने शानदार इनस्विंग गेंद पर कीवी ओपनर मार्टिन गप्टिल को क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहम्मद शमी
इसके बाद अपने अगले और न्यूजीलैंड की पारी के चौथे ओवर में शमी ने मेजबान टीम को दूसरा करारा झटका दिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कॉलिन मुनरो को क्लीन बोल्ड करके टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। यह शमी के वन-डे करियर का 101वां विकेट रहा। बता दें कि पिछले साल शमी घरेलू समस्याओं से काफी बिखर गए थे। पत्नी के साथ विवाद के चलते वह काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
5 of 5
मोहम्मद शमी
हालांकि, शमी ने मैदान पर धमाकेदार वापसी की और अपनी निजी समस्याओं का असर क्रिकेट पर नहीं पड़ने दिया। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न वन-डे सीरीज में शमी ने तीन मैचों में पांच विकेट झटके। अपने शानदार प्रदर्शन के चलते तेज गेंदबाज ने 2019 विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।