फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: धोनी की कार्बन कॉपी है यह अफगानी शेर, हेलीकॉप्टर शॉट के बाद 'माही स्टाइल' में किया रन आउट

Sat, 02 Feb 2019 04:59 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 02 Feb 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
mohammad shahzad run out like dhoni video viral in bangladesh premier league
mohammad shahzad

अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को क्रिकेट की दुनिया में दूसरा धोनी कहा जाता है। धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगाने में शहजाद को महारथ हासिल है। शहजाद अब न सिर्फ धोनी की तरह तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं, बल्कि उनकी तरह विकेटकीपिंग भी करने लगे हैं।

mohammad shahzad run out like dhoni video viral in bangladesh premier league
मोहम्मद शहजाद

शहजाद ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में एक ऐसा रन आउट किया कि फैंस उन्हें धोनी की कार्बन कॉपी कहने लगे। उन्होंने गेंद को स्टंप्स पर मारा और उसकी तरफ देखा तक नहीं। महेंद्र सिंह धोनी यह काम अपने करियर में कई बार यह करिश्मा कर चुके हैं।

mohammad shahzad run out like dhoni video viral in bangladesh premier league
Mohammad Shahzad

बता दें कि चटगांव वाइकिंग के लिए शहजाद ने डाका डायनामाइट के मिजानुर रहमान को इसी तरह आउट किया। यह रन आउट डायनामाइट की पारी के चौथे ओवर में हुआ। रहमान नयीम हसन की गेंद पर बाहर आए। गेंद उनके पैड पर लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammad shahzad run out like dhoni video viral in bangladesh premier league
mohammad shahzad

शहजाद ने गेंद को फौरन पकड़ा और गेंद को पीछे से स्टंप्स को हिट किया। तीसरे अंपायर ने रहमान को आउट करार दिया। मोहम्मद शहजाद की यह कोशिश बेकार नहीं गई। चटगांव वाइकिंग ने इस मैच को 11 रनों से जीत लिया।

विज्ञापन
mohammad shahzad run out like dhoni video viral in bangladesh premier league
Mohammad Shahzad

बता दें कि इससे पहले शहजाद कई बार धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट खेल चुके हैं। हालांकि शहजाद खुद धोनी को ही दुनिया का बेस्ट फिनिशर मानते हैं।

देखें वीडियो:


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed