{"_id":"5a96b4554f1c1bf07b8b9dcb","slug":"south-african-fans-asked-indian-team-coach-when-are-you-going-back","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीकी फैंस ने टीम इंडिया को कहा- तुमने हमें रुलाया है, वापस कब जाओगे?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीकी फैंस ने टीम इंडिया को कहा- तुमने हमें रुलाया है, वापस कब जाओगे?
Thu, 01 Mar 2018 09:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने बाजी पलटते हुए आखिरी टेस्ट जीता। इसके बाद विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए छह मैचों की वन-डे सीरीज 5-1 से अपने नाम की। यही नहीं, टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 से प्रोटियाज को धोया।
2 of 5
रवि शास्त्री
- फोटो : File
मिड-डे से बातचीत में टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने खुलासा किया कि टीम का पूरा तरीका बदल गया, जब सभी ने गौर किया कि पहले दो टेस्ट में क्या गलती हुई। इसके बाद जो हुआ वह सभी का सामने है। कोच शास्त्री ने एक मजेदार किस्सा बताया कि टीम इंडिया के वन-डे सीरीज में दमदार प्रदर्शन ने दक्षिण अफ्रीकी फैंस को निराश कर दिया था।
3 of 5
आर अश्विन, रवि शास्त्री
शास्त्री ने कहा, 'गेंदबाजी कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और मैं रविवार को मॉल में शॉपिंग करने गए। वहां हमसे कहा, 'आप लोग कब जा रहे हैं? आपने हमारे आंसू निकाल दिए हैं। हम बहुत हार चुके है। अब बस बहुत हुआ!'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रवि शास्त्री
उन्होंने आगे कहा, 'दक्षिण अफ्रीका के सभी फैंस ने खड़े होकर हमारा सम्मान किया। आपकी कुछ फैसलों से चीजें बदलती दिखती हैं। मैं एक मॉल में जा रहा था तब लोग पहचानते हुए बोले- कोच, वाह शानदार!'
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : bcci
टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका के थकाऊ दौरे के बाद आराम करने का फैसला किया है। विराट कोहली, एमएस धोनी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव जैसे कई स्टार खिलाड़ी 6 मार्च से शुरू होने वाली निदाहास ट्रॉफी में नजर नहीं आएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।