इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली ने शुक्रवार को वाइटैलिटी ब्लास्ट टी-20 लीग में ताबड़तोड़ बाल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। लीग में वार्सेस्टरशर की कप्तानी का भार संभाल रहे मोईन ने ससेक्स के खिलाफ 60 गेंद पर 121 रन की पारी खेल टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।
तूफानी शतक जड़, मोईन अली ने इंग्लैंड टीम के चयनकर्ताओं को दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोईन अली ने अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और 11 छक्के लगाए। अली की पारी के दम पर वॉर्सेस्टरशर ने ससेक्स से मिले 185 रन के लक्ष्य को 14 गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया। मोईन अली अभी इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे हैं।
Brilliant batting, Moeen Ali! 👏👏
A #Blast19 match-winning hundred pic.twitter.com/jDsIGkLNwP
185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉर्सेस्टरशर की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज रीस टोपले पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद मोईन अली ने रिकी वेसल्स के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने ससेक्स के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा और दूसरे विकेट के लिए 179 रन की साझेदारी निभाई।
इंग्लैंड टीम से बाहर होने के बाद से मोईन अपने जबरदस्त प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को जवाब दिया है। टी-20 ब्लास्ट में चार पारियों में वह एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी मोईन काफी किफायती साबित हो रहे हैं।