फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लिश बल्लेबाज की तूफानी पारी से मचा हड़कंप, 50 गेंदों में ठोका दोहरा शतक, जड़े 30 छक्के

Fri, 03 Aug 2018 04:30 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Aug 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
mike simpson smashed double century in just 50 balls
mike simpson

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी दोनों टीमों के बीच जंग जारी है। वहीं दूसरी ओर एक अन्य इंग्लिश क्रिकेटर ने अपनी अविश्वसनीय बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है।



इंग्लैंड के इस बल्लेबाज का नाम माइक सिमसन बताया जा रहा है, जिसने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया है। इस पारी में सिमसन ने 62 गेंदों में 30 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 237 रन बनाए। शेफील्ड कॉलेजिएट के बल्लेबाज माइक सिमसन ने शेफील्ड एलियांस मिडवीक लीग मैच में बुधवार खान टीम के खिलाफ यह तूफानी पारी खेली।

बता दें कि 12 ओवर के इस मैच में एक ओवर 8 गेंदों का था। मैच के बाद सिमसन ने कहा, 'यह सीजन का आखिरी मैच था और अब हम लीग नहीं जीत सकते थे, मैंने सोचा कि बाहर जाकर खुलकर खेलूं। फिर ये अपने आप ही हो गया। मैं हमेशा से बिग हिटर रहा हूं और गेंदबाजी को अटैक किया है। मैने पिछले सालों में काफी छक्के लगाए हैं। ये मेरा स्वाभाविक खेल है।'

इस पारी के दौरान सिमसन ने जो रूट के भाई बिल रूट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 245 रनों की शानदार साझेदारी भी बनाई।  सिमसन ने इस पारी के बारे में कहा, 'ये यकीनन मेरी सर्वश्रेष्ठ पारियों की लिस्ट में है। ये सबसे ज्यादा मजेदार पारी है क्योंकि इसमे 30 छक्के और केवल 9 चौके शामिल है। ये अच्छा एहसास है। जब आप क्रीज पर होते हैं तो आपको ऐसा नहीं लगता कि आप असफल होंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed