{"_id":"5de752948ebc3e54a0090ca0","slug":"mickey-arthur-set-to-be-new-sri-lanka-coach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने बेइज्जत कर निकाला था बाहर, अब इस टीम के कोच बने मिकी आर्थर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान ने बेइज्जत कर निकाला था बाहर, अब इस टीम के कोच बने मिकी आर्थर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिकी आर्थर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी कोच मिकी आर्थर दो साल के लिए श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम के नए कोच होंगे जबकि ग्रांट फ्लावर और डेविड सेकर सहयोगी स्टाफ के सदस्य होंगे।
2 of 5
जीत के बाद श्रीलंकाई टीम
- फोटो : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड
'ईएसपीएनक्रिकइंफो' की खबर के मुताबिक फ्लावर सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम के बल्लेबाजी कोच होंगे जबकि सेकर नए गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। श्रीलंका के मौजूदा मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा हैं।
3 of 5
मिकी आर्थर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के शेन मैकडर्मोट को पहले ही टीम का नया क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया जा चुका है। श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डिसिल्वा के अनुसार, 'ये दो साल के अनुबंध पर टीम से जुड़ेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mickey Arthur
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के राष्ट्रीय कोच रह चुके आर्थर पिछले आठ साल में श्रीलंका के 11वें कोच होंगे। आर्थर के मार्गदर्शन में टीम सबसे पहले इस महीने पाकिस्तान का दौरा करेगी।
विज्ञापन
5 of 5
मिकी आर्थर
- फोटो : ट्विटर
मालूम हो कि पाकिस्तान ने आर्थर के मार्गदर्शन में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद इस कोच को बर्खास्त कर दिया था। पाकिस्तान की टीम विश्व कप में भी पहले दौर से बाहर हो गई थी। फ्लावर कुछ समय पहले तक बांग्लादेश प्रीमियर लीग टीम रंगपुर रेंजर्स के मुख्य कोच थे जबकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के साथ जुड़े रहे सेकर अमेरिका के गेंदबाजी कोच थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।