फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: 'MI पिछले सत्र में बुमराह के बिना प्लेऑफ में पहुंची थी', इरफान ने हार्दिक पर एक बार फिर साधा निशाना

Wed, 01 May 2024 01:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 01 May 2024 01:06 PM IST
सार

Irfan Pathan on MI Captain Hardik Pandya : पठान ने पिछले सीजन का भी जिक्र किया और कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। इरफान ने साथ ही कप्तान हार्दिक को भी निशाने पर लिया।

विज्ञापन
IPL 2024 Irfan Pathan on Hardik Pandya Mumbai Indians Qualification, MI Qualified For Playoffs Without Bumrah
आईपीएल 2024 - फोटो : PTI
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपनी हालिया हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है। पांच बार का चैंपियन लखनऊ के खिलाफ एक अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो पाया और एलएसजी ने आखिरी ओवर में जाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह मुंबई की इस सीजन की सातवीं हार थी।


हार्दिक पंड्या की कप्तानी और इस सीजन मुंबई के लिए उनके बल्ले और गेंद से खराब प्रदर्शन की काफी आलोचना हो रही है। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने अब तक बल्ले से अच्छा योगदान दिया है, लेकिन टीम में अन्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। गेंदबाजी में भी वही हाल रहा है। जसप्रीत बुमराह ने टीम को विकेट दिलाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन अन्य गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सके। एक टीम के तौर पर मुंबई इंडियंस एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
IPL 2024 Irfan Pathan on Hardik Pandya Mumbai Indians Qualification, MI Qualified For Playoffs Without Bumrah
इरफान पठान, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
पठान ने रोहित की तारीफ की
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर जोर देते हुए कहा कि टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी टीम प्रबंधन करने में नेतृत्व समूह की विफलता को जाता है। पठान ने पिछले सीजन का भी जिक्र किया और कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। इरफान ने साथ ही कप्तान हार्दिक को भी निशाने पर लिया।
IPL 2024 Irfan Pathan on Hardik Pandya Mumbai Indians Qualification, MI Qualified For Playoffs Without Bumrah
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
पठान ने हार्दिक को लेकर क्या कहा?
उन्होंने कहा, 'पिछले साल क्वालिफाई करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं थे, लेकिन इस सीजन में उनके पास उनकी सेवाएं थीं। फिर भी वे इस (खराब) स्थिति में हैं। टीम को अच्छी तरह से मैनेज नहीं किया गया था। उनके कप्तान हार्दिक पांड्या द्वारा बहुत सारी गलतियां की गईं। यह सच है।' इस सीजन में सफलता को दोहराने में असमर्थता ने मुंबई इंडियंस के रणनीतिक फैसलों पर सवाल खड़े किए हैं। इस सत्र में मुंबई के पास अब केवल चार मैच बचे हैं और टीम तालिका में नौवें स्थान पर है। टीम के लिए सभी मुकाबले करो या मरो वाले हैं। यहां से एक हार और टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024 Irfan Pathan on Hardik Pandya Mumbai Indians Qualification, MI Qualified For Playoffs Without Bumrah
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
पठान ने पहले भी की हार्दिक की आलोचना
यह पहली बार नहीं है जब भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या पर निशाना साधा है। पिछले हफ्ते इरफान ने इस तथ्य की आलोचना की थी कि भारतीय टीम प्रबंधन मुंबई इंडियंस के कप्तान को पता नहीं क्यों प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा, 'हार्दिक पांड्या के बारे में मेरा मानना है कि भारतीय क्रिकेट को यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि उन्हें उतनी प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए जितनी उन्होंने अब तक दी है, क्योंकि हमने अभी तक विश्व कप नहीं जीता है।
विज्ञापन
IPL 2024 Irfan Pathan on Hardik Pandya Mumbai Indians Qualification, MI Qualified For Playoffs Without Bumrah
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
हार्दिक टी20 विश्व कप टीम में
पठान ने कहा, 'अगर हार्दिक को लगता है कि वह एक प्राथमिक ऑलराउंडर हैं, तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस तरह का प्रभाव डालने की जरूरत है। जहां तक ऑलराउंडर का सवाल है, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह प्रभाव नहीं छोड़ा है। हम केवल क्षमता के बारे में सोच रहे हैं। हम आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के बीच भ्रमित हो रहे हैं। यह एक बड़ा अंतर है।' हार्दिक को टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में उप-कप्तान नामित किया गया है। एक जून से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में भारत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed