अपने जमाने के धुरंधर बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के साथ गंभीर हादसा हुआ है। क्वींसलैंड में सर्फिंग के दौरान उन्हें सिर और गले में चोट लगी है। पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हाल ऑफ फेम में शामिल हेडन के गले के नीचे फ्रेक्चर हुआ है जबकि सिर में चोट आई है।
मैथ्यू हेडन के डर से कभी थर्राते थे गेंदबाज, अब हादसे में चोटिल होकर हुआ बुरा हाल
हेडन अपने बेटे जोश के साथ सर्फिंग के लिए गए थे। चोटिल होने के बाद हेडन को एमआरआई, सीटी स्कैन जैसी चीजों से भी गुजरना पड़ा। अपनी चोट के बाद भी मैथ्यू ने कहा कि वह वापस सर्फिंग के लिए जाएंगे क्योंकि समुद्र देता है और लेता भी है इसलिए वह वापस जाएंगे।
फिलहाल वह चोट से रिकवर कर रहे हैं। बता दें कि मैथ्यू ने साल 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज से दुनिया भर के गेंदबाज खौफ खाते थे। उन्होंने अपने करियर में 103 टेस्ट मैच खेले हैं।
A post shared by Matthew Hayden (@haydos359) on