ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने एमएस धोनी को असली 'यूनिवर्सल बॉस' बताया है। बता दें कि इससे पहले क्रिकेट जगत में कैरीबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल को मिस्टर यूनिवर्स के नाम से पहचाना जाता था।
हेडन ने कहा- 'गेल नहीं धोनी हैं क्रिकेट के रीयल यूनिवर्स बॉस', रायडू को भी दिया नया नाम
आईपीएल सीजन-11 के 24वें मुकाबले में धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 34 गेंदों पर ताबड़तोड़ 70 रन की पारी खेली। इस पारी में धोनी ने सात छक्के लगाए और अपनी टीम को जीत दिलाई।
धोनी का यह आक्रामक अंदाज देखने के बाद कंगारू टीम के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, 'ओह माय गॉड...प्लीज मुझे सोने दो...चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आपने यह मैच इतना रोमांचक क्यों बना दिया।'
इतना ही नहीं, इस ट्वीट में हेडन ने लिखा, 'एमएस धोनी ही क्रिकेट के असी यूनिवर्स बॉस हैं।' वहीं इस मैच मं 84 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पर ले जाने वाले अंबाती रायुडू के बारे में हेडन ने लिखा, 'मिस्टर आइसमैन आपने आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ लाजवाब पारी खेलकर मुझे काफी उत्साहित कर दिया है।'
Oh my God....please let me sleep🙏 why did you have to make @ChennaiIPL so awesome, @msdhoni the real universe boss and @RayuduAmbati Mr Iceman you have me so excited for the rest of this years @IPL I can’t sleep #WhistlePodu #unbelievable @StarSportsIndia
गौरतलब है कि बुधवार को आरसीबी के 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की तरफ से रायडू और धोनी ने तेज अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को टूर्नामेंट की पांचवीं जीत दिलाई और सीएसके को प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंचाया।