{"_id":"5c2dd026bdec2256a32f0505","slug":"martin-guptill-becomes-eighth-fastest-to-complete-six-thousand-odi-runs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने रोहित शर्मा और धोनी को पीछे छोड़ा, हासिल की बड़ी उपलब्धि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने रोहित शर्मा और धोनी को पीछे छोड़ा, हासिल की बड़ी उपलब्धि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मार्टिन गप्टिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के अनुभवी ओपनर मार्टिन गप्टिल ने वन-डे टीम में अपनी वापसी का जश्न बेहद खास अंदाज में मनाया। गप्टिल ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वन-डे में 139 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्कों की मदद से 138 रन बनाए। उनके बेहतरीन शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा है। इस दौरान गप्टिल ने अपने वन-डे करियर के 6,000 रन पूरे किए और वह ऐसा करने वाले पांचवें कीवी खिलाड़ी बने।
2 of 5
मार्टिन गप्टिल
हालांकि, गप्टिल ने वन-डे में सबसे तेज 6,000 रन पूरे करने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। गप्टिल ने अपने करियर के 160वें मैच की 157वीं पारी में यह आंकड़ा पार किया। उन्होंने इस दौरान 42.89 की औसत और 86.49 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। गप्टिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 237 रन हैं।
3 of 5
हाशिम अमला
- फोटो : twitter
वैसे, विश्व स्तर पर देखा जाए तो गप्टिल सबसे तेज 6,000 रन पूरे करने के मामले में आठवें स्थान पर हैं। सबसे तेज 6,000 पूरे करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (123 पारी) के नाम दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (136 पारी) काबिज हैं। वेस्टइंडीज के सर्वकालिक महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स (141 पारी) तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में अन्य कीवी खिलाड़ी रॉस टेलर, स्टीफन फ्लेमिंग, नाथन एस्टल और ब्रेंडन मैकुलम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rohit sharma
टीम इंडिया के रोहित शर्मा और एमएस धोनी ने क्रमश: 162वीं और 166वीं पारी में 6,000 रन पूरे किए हैं। गप्टिल ने पांच पारी पहले ही इस आंकड़े को पार किया। गप्टिल ने अपनी पारी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और करियर का 14वां शतक जड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
मार्टिन गुप्टिल
- फोटो : ESPN
गप्टिल के अलावा जेम्स नीशम ने भी वन-डे टीम में जोरदार वापसी की और केवल 13 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन बनाए। नीशम ने एक ओवर में 34 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।