{"_id":"6b07d9a22dc3a635df0a3b35","slug":"baba-aparajith-announces-retirement-former-india-u-19-world-cup-winner-ends-15-year-career-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिटायरमेंट: अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
रिटायरमेंट: अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम
Thu, 26 Nov 2026 12:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:33 PM IST
सार
भारत की अंडर-19 विश्व कप जीत के नायकों में शामिल इस खिलाड़ी ने 15 साल के करियर को अलविदा कह दिया है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े मुकाबलों में चमकने वाले अपराजित अब क्रिकेट के मैदान पर नई भूमिका में नजर आएंगे। 32 साल की उम्र में उन्होंने यह फैसला क्यों लिया?
विज्ञापन
बाबा अपराजित
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर और तमिलनाडु के पूर्व कप्तान बाबा अपराजित ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है। इसके साथ ही उनके 15 साल के क्रिकेट करियर का अंत हो गया। 32 वर्षीय अपराजित ने अपने करियर में 102 प्रथम श्रेणी मैच खेले और अलग-अलग प्रारूपों में कुल 20 शतक लगाए। तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले अपराजित 2024-25 सत्र में पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर केरल से जुड़े थे। अब वह कोचिंग में करियर बनाने पर ध्यान देंगे। इसके अलावा वह तमिल भाषा में क्रिकेट प्रसारण से भी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
तीन खिताब जीतने वाली तमिलनाडु टीम का रहे हिस्सा
अपराजित तमिलनाडु की तीन खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे। उन्होंने 2017-18 में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली टीम का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद तमिलनाडु ने 2020-21 और 2021-22 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता और अपराजित दोनों बार टीम का हिस्सा थे।

2012 अंडर-19 विश्व कप जीत में निभाई थी अहम भूमिका
अपराजित को पहली बार पहचान 2012 में भारत की अंडर-19 विश्व कप जीत के दौरान मिली थी। उन्होंने टूर्नामेंट में 171 रन बनाने के साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी से पांच विकेट भी लिए थे। पाकिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उनके प्रदर्शन के दम पर 2015 में उन्हें इंडिया ए टीम में जगह मिली। हालांकि, वह इस स्तर पर नियमित रूप से अपनी जगह पक्की नहीं कर सके।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से भी जुड़े रहे
अपराजित इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट से भी जुड़े रहे। हालांकि, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के ज्यादा मौके नहीं मिल सके।
अपराजित इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट से भी जुड़े रहे। हालांकि, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के ज्यादा मौके नहीं मिल सके।
अब कोचिंग में बनाएंगे करियर
अपराजित ने संन्यास के बाद कोचिंग की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। वह तमिलनाडु के युवा खिलाड़ियों विमल कुमार और प्रदोष रंजन पॉल सहित कई क्रिकेटरों के साथ व्यक्तिगत तौर पर काम कर चुके हैं। उनके पास बीसीसीआई का लेवल-2 कोचिंग प्रमाणपत्र भी है। उन्होंने 2026 तमिलनाडु प्रीमियर लीग से हटकर चेपॉक सुपर गिल्लीज के सहायक कोच की जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया था। अब वह क्रिकेट में अपने अनुभव का इस्तेमाल कोचिंग के जरिए युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में करेंगे।