कार खरीदना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कौन-सी कार खरीदें। ये आपकी नहीं सभी की समस्या है। बाजार में आज हजारों विकल्प मौजूद हैं जिन्हें देखकर किसी का भी सिर चकरा जाए। अक्सर कार खरीदने से पहले लोग ऑनलाइन से लेकर आॅफलाइन तक पूरी छानबीन करते हैं लेकिन वहां भी कई बार जब बात नहीं बनती तो थक कर बैठ जाते हैं।
कम कीमत में मौजूद हैं ये बड़ी गाड़ियां, दाम सुनकर हो जाएंगे खुश
Maruti Suzuki Swift
कीमत- 4.99 लाख से शुरू
मारुति सुजुकी की कार स्विफ्ट देश की सबसे लोकप्रिय सेडान कारों में से एक है। इस कार ने बाजार में पिछले 7 सालों से जगह बनाई हुई है। वहीं मारुति ने 2018 में स्विफ्ट का नया मॉडल भी पेश किया है। बाहरी डिज़ाइन, इंटीरियर और बेहतर फीचर्स की विशेषता के साथ स्विफ्ट वास्तव में एक वैल्यू-फॉर-मनी कार है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.3-लीटर डीजल इंजन मिलता है। वहीं इसका पेट्रोल मॉडल 22 किमी प्रतिलीटर और डीजल मॉडल 28 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देता है।
Ford Freestyle
फोर्ड इंडिया के लाइन-अप के सबसे नई कार फ्रीस्टाइल कंपनी की पहली क्रॉसओवर कार है, जो फिगो हैचबैक पर आधारित है। फोर्ड ने अपनी इस फ्रीस्टाइल कार में नया पेट्रोल इंजन दिया है। इस कार में 1.2 लीटर इंजन दिया है जो पेट्रोल पर 19 किमी/लीटर का माइलेज देता है। वहीं डीजल वाला इंजन 1.5 लीटर का है जो 99 bhp पावर और 215 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है और इसका माइलेज 24.4 किमी/लीटर होगा।
Maruti Suzuki Dzire
कीमत- 5.56 लाख से शुरू
मारुति सुजुकी का नाम आते ही 'स्विफ्ट' और डिजायर का नाम आना लाजमी है। दोनों ही कारों की गिनती बेस्ट सेडान कारों में होती है। नई डिजायर इस प्राइस सेगमेंट में बहुत मायने रखती है, क्योंकि कार शानदार डिजाइन और स्टाइल के साथ नए और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। कार में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.3-लीटर डीजल इंजन मिलता है और विकल्प के रूप में एएमटी भी दिया गया है। नई डिजायर भी पेट्रोल मॉडल या डीजल के बीच सबसे अच्छी ईंधन दक्षता प्रदान करती है, जो पेट्रोल पर 22किमी प्रतिलीटर और डीजल पर 28.4किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है।
Tata Tigor
कीमत- 4.84 लाख से शुरू
टिगोर टाटा की एक कॉम्पैक्ट सेडान कार है। हालांकि टिगोर का अगला सिरा टियागो से मिलता जुलता है, टाटा ने टिगोर को रियर से कूप जैसा लुक देने में कामयाबी हासिल की, जिससे यह अन्य सब 4-मीटर सेडान की तुलना में आंखों को भाता है। इसमें टियागो के समान इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। कार का पेट्रोल संस्करण एक लीटर में 22किमी प्रतिलीटर और डीजल संस्करण 26किमी प्रतिलीटर का माइलेज देता है।