फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलदीप यादव का वह ओवर, जिसने उड़ा दिए इंग्लैंड के होश और क्रिकेट जगत में ला दिया भुचाल

Wed, 04 Jul 2018 04:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 04:50 AM IST
विज्ञापन
kuldeep yadav takes three wickets in an over against england in first t20i
कुलदीप यादव

टीम इंडिया ने मंगलवार को पहले टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 10 गेंदें शेष रहते 8 विकेट के बड़े अंतर से हराया। टीम इंडिया की जीत के हीरो कुलदीप यादव रहे, जिन्होंने चार ओवर के अपने कोटे में 24 रन खर्च करके पांच विकेट झटके। यादव को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यादव के अलावा केएल राहुल भी टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 54 गेंदों में 10 चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। बहरहाल, टीम इंडिया की जीत में कुलदीप यादव की भूमिका रही क्योंकि उनका एक ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। 

kuldeep yadav takes three wickets in an over against england in first t20i
कुलदीप यादव

इंग्लैंड की टीम एक समय बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। जोस बटलर जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम 200 से अधिक रन बनाएगी। मगर कुलदीप यादव के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने एक ही ओवर में इंग्लैंड की काया पलट दी और टीम इंडिया को ड्राइविंग सीट पर ला खड़ा किया। 

kuldeep yadav takes three wickets in an over against england in first t20i
कुलदीप यादव

जी हां हम बात कर रहे हैं कुलदीप यादव द्वारा किए पारी के 14वें ओवर की जब चाइनामैन ने एक ही ओवर में तीन इंग्लिश बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया। यादव ने ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन (7) का शिकार किया। यादव ने मोर्गन को डीप मिडविकेट पर कप्तान कोहली के हाथों कैच कराया। फिर तीसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो जबकि चौथी गेंद पर जो रूट को धोनी से स्टंपिंग कराया। कुलदीप पहले ऐसे गेंदबाज बने, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल मैच में लगातार दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों को खाता खोले बिना स्टंपिंग आउट कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kuldeep yadav takes three wickets in an over against england in first t20i
कुलदीप यादव

इसके बाद चाइनामैन ने इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर जोस बटलर को लांगऑन पर कोहली के हाथों कैच आउट कराकर अपना पांचवां शिकार किया। कुलदीप यादव विश्व के दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए एक पारी में पांच विकेट झटके। इससे पहले यह उपलब्धि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने हासिल की थी। इंग्लैंड में पहली बार किसी स्पिनर ने टी20 मैच में 5 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
kuldeep yadav takes three wickets in an over against england in first t20i
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव ने अपने छोटे से टी-20 इंटरनेशनल करियर में चौथी बार 3 या इससे ज्यादा विकेट लिए। वह युजवेंद्र चहल के बाद भारत के दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिनके नाम लगातार 3 तीन विकेट हॉल्स हैं। यही नहीं, कुलदीप यादव टी-20 इंटरनेशनल की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले टीम इंडिया के तीसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल यह कारनामा कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed