फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टीम इंडिया के कोहली, राहुल और कुलदीप ने लगाई कीर्तिमानों की झड़ी

Wed, 04 Jul 2018 04:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
india vs england first t20i manchester records tumble with dhoni achieve unique feat
टीम इंडिया

टीम इंडिया के 'मिशन इंग्लैंड फतह' का आगाज बेहद शानदार अंदाज में हुआ। केएल राहुल के धमाकेदार शतक और कुलदीप यादव की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को पहले टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 8 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कोहली सेना ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को कार्डिफ में खेला जाएगा। पहले टी-20 इंटरनेशनल में बंपर रिकॉर्ड्स बने, चलिए नजर डालते हैं कि क्या-क्या कीर्तिमान बने:

india vs england first t20i manchester records tumble with dhoni achieve unique feat
team india

टीम इंडिया विश्व की ऐसी पहली टीम बनी, जिसने तीन अलग-अलग मौकों पर लगातार सात टी-20 इंटरनेशनल मैच जीते। टीम इंडिया की लगातार सातवीं टी-20 इंटरनेशनल जीत रही। टी-20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान (11) के नाम हैं। इसके अलावा टीम इंडिया ने इंग्लैंड में अपने रिकॉर्ड में भी सुधार किया और पांच हार के बाद पहली जीत दर्ज की।

india vs england first t20i manchester records tumble with dhoni achieve unique feat
एमएस धोनी

एमएस धोनी ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धोनी ने टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 33 स्टंपिंग की। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 32 स्टंपिंग दर्ज हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर 28 स्टंपिंग के साथ अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद काबिज हैं। बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम 26 स्टंपिंग के साथ चौथे और 20 स्टंपिंग के साथ श्रीलंका के पूर्व महान विकेटकीपर कुमार संगकारा पांचवें स्थान पर काबिज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs england first t20i manchester records tumble with dhoni achieve unique feat
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव टी-20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले विश्व के पहले बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर बने। इसके अलावा यादव टी-20 इंटरनेशनल की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले टीम इंडिया के तीसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल यह कारनामा कर चुके हैं। चहल ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में 25 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। भुवनेश्वर कुमार ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग में 24 रन देकर पांच विकेट झटके थे। चाइनामैन ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 24 रन देकर पांच विकेट झटके। 

विज्ञापन
india vs england first t20i manchester records tumble with dhoni achieve unique feat
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव पहले गेंदबाज बने, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल मैच में लगातार दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों को खाता खोले बिना स्टंपिंग आउट कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed