{"_id":"5c3093c1bdec2256ed2b91d6","slug":"kuldeep-yadav-says-i-need-more-time-to-improve-as-test-bowler","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहला मैच खेल रहे कुलदीप ने कहा, बेहतर टेस्ट गेंदबाज बनने में अभी लगेगा वक्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहला मैच खेल रहे कुलदीप ने कहा, बेहतर टेस्ट गेंदबाज बनने में अभी लगेगा वक्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 05 Jan 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना पहला मैच खेल रहे टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शनिवार को टेस्ट क्रिकेट में गेबादजी को लेकर बड़ी बात कही है। आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्या कहाः
2 of 5
kuldeep yadav
24 वर्षीय कुलदीप ने शनिवार को कहा कि टेस्ट गेंदबाज के रूप में खुद को और ज्यादा निखारने की जरूरत है और इसमें अभी वक्त लगेगा।' बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 71 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए हैं।
3 of 5
kuldeep yadav
दरअसल, मैच के बाद शनिवार को बातचीत में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कहा, 'मैं बेहद ईमांदारी के साथ कहना चाहूंगा कि मैंने अपनी गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं किया। मैं इस सीरीज की पहली मैंच खेल रहा हूं। इसलिए थोड़ा नर्वस था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kuldeep yadav
- फोटो : file photo
कुलदीप ने आगे कहा, 'मैंने काफी क्रिकेट खेला है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में मुझे और ज्यादा सीखने की जरूरत है और शायद इसमें मुझे और अधिक समय देने की आवश्यकता है। लाल गेंद से आप जितना ज्यादा खेलेंगे उतना ही आप अपनी गेंदबाजी को निखार पाएंगे।' बता दें कि इससे पहले कुलदीप ने अपना पहला ओवरसीज मैट लॉर्ड्स मे खेला था। कुलदीप ने कुल 6 टेस्ट मैचों के 10 पारियों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
team india
- फोटो : File photo
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रौशनी के कारण रद्द कर दिया गया। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं। इसके पहले टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।