{"_id":"5b3c7e674f1c1b08278b4708","slug":"kuldeep-yadav-makes-special-record-in-142-years-of-cricket-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"142 साल के क्रिकेट इतिहास में कुलदीप के नाम सबसे खास रिकॉर्ड, तारीफ किए बिना नहीं रह पाए गांगुली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
142 साल के क्रिकेट इतिहास में कुलदीप के नाम सबसे खास रिकॉर्ड, तारीफ किए बिना नहीं रह पाए गांगुली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने मंगलवार को पहले टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 10 गेंदें शेष रहते 8 विकेट के बड़े अंतर से हराया। टीम इंडिया की जीत के हीरो कुलदीप यादव रहे, जिन्होंने चार ओवर के अपने कोटे में 24 रन खर्च करके पांच विकेट झटके। यादव को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
2 of 5
केएल राहुल
कुलदीप यादव के अलावा केएल राहुल भी टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 54 गेंदों में 10 चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। बहरहाल, टीम इंडिया की जीत में कुलदीप यादव की भूमिका रही क्योंकि उनका एक ओवर मैच का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ। इंग्लैंड को चारों खाने चित करने वाले कुलदीप यादव को उनके शानदार प्रदर्शन कने लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
3 of 5
सौरव गांगुली
कुलदीप यादव का हैरतंगेज प्रदर्शन देखने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी उनकी जमकर प्रशंसा की। गांगुली ने कहा, 'कुलदीप एक विकेट टेकिंग गेंदबाज है जिसका फायदा टीम इंडिया की तीनों ही फॉर्मेट में लेना चाहिए। कुलदीप बड़े से बड़े बल्लेबाज को अपनी फिरकी के जाल में फंसाने में माहिर हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
KULDEEP YADAV
गौरतलब है कि पहले टी-20 मुकाबले में कुलदीप यादव ने पांच विकेट लेकर इंग्लिश टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था। इस मैच में उन्होंने इंग्लैंड के सभी तूफानी बल्लेबाजों को क्रीज से चलता किया। कुलदीप यादव ने कप्तान इयोन मोर्गन समेत जोस बटलर, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो और एलेक्स हेल्स जैसे खिलाड़ियों को शिकार बनाया।
विज्ञापन
5 of 5
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक किसी गेंदबाज के नाम दर्ज नहीं। उन्होंने दो लगातार गेंद पर इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों को शून्य पर स्टंप करवाया। ऐसा करने वाले कुलदीप दुनिया के अकेले गेंदबाज बन गए हैं। 142 साल के क्रिकेट इतिहास में आज तक किसी भी गेंदबाज ने ऐसा नहीं किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।