फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली-धोनी पर भारी वीरेंद्र सहवाग, मुल्तान के बाद बने सोशल मीडिया के सुल्तान

Wed, 04 Jul 2018 09:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jul 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
virender sehwag becomes the most active cricketer on social media
virendra sehwag

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आखिरकार साबित कर ही दिया कि वह न सिर्फ मैदा बल्कि सोशल मीडिया के भी सुल्तान है। खिलाड़ियों के पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन पर नजर रखने वाली कंपनी टीएसदी कॉर्प का मानना है कि सहवाग सोशल नेटवर्किंग साइट पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले खिलाड़ी हैं।

virender sehwag becomes the most active cricketer on social media
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Zimbio

ट्विटर हो या फेसबुक सहवाग हर सोशल मीडिया में सभी क्रिकेटरों से आगे हैं। सहवाग आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निजी जानाकारियां, स्पेशल फोटोज और देशभर में चल रहे अहम मुद्दों को लेकर छाए रहते हैं। वहीं सहवाग पोस्ट और ट्वीट में कई बार हास्य वीडियो भी अपलोड करते हैं।

virender sehwag becomes the most active cricketer on social media
sehwag

टीएसदी कॉर्प कंपनी के सह-संस्थापक पंकज राहुल सिंह के मुताबिक सहवाग के अलावा  सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह और इरफान पठान सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। कंपनी का कहना है कि ये खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर 50 प्रतिशत, ट्विटर पर 40 प्रतिशत और फेसबुक पर 10 प्रतिशत सक्रिय रहते हैं। इनमें तीनों सोशल नेटवर्किंग साइट पर सहवाग सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
virender sehwag becomes the most active cricketer on social media
dhoni and kohli

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालों में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी पीछे नहीं है। विराट भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को लगातार अपडेट करते रहते हैं। हालांकि इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी पीछे हैं। एमएस सिर्फ अपने अहम जानकारियों को साझा करने के लिए ही अपने ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
virender sehwag becomes the most active cricketer on social media
virat kohli

इंस्टाग्राम पर पिछले साल विराट के परफॉर्मेंट को देखते हुए फेसबुक की इस आधिकारिक कंपनी ने उन्हें स्पेशल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया था। कंपनी के अनुसार विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed