फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलदीप यादव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ लगाया विकेटों का 'छक्का'

Fri, 13 Jul 2018 04:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 04:02 AM IST
विज्ञापन
kuldeep yadav becomes first left arm spinner to take five wickets in england
कुलदीप यादव

टीम इंडिया के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन-डे में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। चाइनामैन ने नाटिंघम में खेले गए मैच में करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए अपने 10 ओवर के कोटे में 25 रन देकर 6 विकेट झटके। टीम इंडिया ने यह मैच 8 विकेट के बड़े अंतर से जीता और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अगली स्लाइड में पढ़िए कि कुलदीप यादव ने क्या विश्व रिकॉर्ड बनाया:

kuldeep yadav becomes first left arm spinner to take five wickets in england
KULDEEP YADAV

टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन-डे में 10 ओवर में 25 रन देकर 6 विकेट झटके। वह वन-डे क्रिकेट में 6 विकेट लेने वाले विश्व के पहले बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन ब्रैड हॉग को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड बनाया। हॉग ने 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 रन देकर 5 विकेट झटके।

kuldeep yadav becomes first left arm spinner to take five wickets in england
कुलदीप यादव

यही नहीं, कुलदीप यादव वन-डे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सिर्फ बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर नहीं बल्कि वन-डे क्रिकेट के इतिहास में यह किसी भी बाएं हाथ के स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कुलदीप से पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक के नाम था। बाएं हाथ के स्पिनर मुरली कार्तिक ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 रन देकर 6 विकेट झटके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
kuldeep yadav becomes first left arm spinner to take five wickets in england
कुलदीप यादव

इसी के साथ कुलदीप यादव इंग्लैंड के खिलाफ उसी की धरती पर वन-डे में पांच या इससे अधिक विकेट लेने पहले भारतीय बन गए। उन्होंने इस मैच में जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जॉस बटलर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का शिकार किया। कुलदीप ने पहली बार वन-डे की एक पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट लिए थे, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

विज्ञापन
kuldeep yadav becomes first left arm spinner to take five wickets in england
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI

उत्तर प्रदेश के कुलदीप यादव ने जेसन रॉय को 38 रन के निजी स्कोर पर उमेश यादव के हाथों झिलवाकर अपना पहला शिकार किया। इसके बाद अगले ही ओवर में उन्होंने जो रूट को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर बेयरस्टो भी उनके शिकार बन गए। इसके बाद कुलदीप ने अर्धशतक पूरा कर चुके जोस बटलर और बेन स्टोक्स को अपना क्रमशः चौथा व पांचवां शिकार बनाया।अपने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड विली का विकेट भी उन्हें मिल गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed