टीवी शो में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में हार्दिक पंड्या के बाद बुधवार को लोकपाल डीके जैन के सामने केएल राहुल ने भी अपना बयान दर्ज करवा दिया है। डीके जैन ने इस पर कहा कि दोनों खिलाड़ियों सुनवाई पूरी हो चुकी है और वह जल्द ही इस पर कोई फैसला लेंगे।
पांड्या के बाद राहुल ने लोकपाल के सामने रखा अपना पक्ष, जल्द लिया जाएगा अंतिम फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन पूर्व सीएजी विनोद राय की अध्यक्षता वाली सीओए को मामले की रिपोर्ट सौंपेंगे। बता दें कि जनवरी के शुरुआती हफ्ते में कॉफी विद करण का यह विवादित एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद BCCI ने दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुला लिया था।
BCCI Ombudsman DK Jain to ANI: Both KL Rahul and Hardik Pandya met me and explained themselves, in due course I will take a decision. (File pic) pic.twitter.com/id0JowNYVS
लेकिन बात में BCCI ने अपने रूख में नरमी दिखाते हुए दोनों खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दे दी। नव नियुक्त लोकपाल डी के जैन ने खुद पांड्या और राहुल को नोटिस भेजने के बारे में जानकारी दी थी। जैन ने कहा था, 'ये नोटिस पांड्या और राहुल को अपना पक्ष रखने के लिए भेजा गया है।'
यह बात भी पहले से साफ हो चुकी थी कि दोनों खिलाड़ी 11 अप्रैल को मुंबई में होने वाले मुकाबले से पहले लोकपाल के सामने पेश होना पड़ सकता है। बता दें कि महिलाओं पर टिप्पणी करने के चलते राहुल-पांड्या को आलोचकों की तीखी प्रतिक्रिया का भी सामना करना पड़ा था।