सिडनी में खेले जा रहे चौथे व अंतिम टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के 622 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक दो विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। पहला सेशन पूरी तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम रहा। हालांकि यहां भी टीम इंडिया सुर्खियां बटोरने में पीछे नहीं रही।
VIDEO: राहुल ने अपनी ईमानदारी से जीता सभी का दिल, खुद अंपायर बजाने लगे ताली
दरअसल सिडनी में खेले जा रहे अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल ने ईमानदारी का ऐसा नमूना पेश किया कि अंपायर इयान गोल्ड खुद ग्राउंड पर उनके लिए तालियां बजाते रह गए।
यह वाकया तीसरे दिन के पांचवें ओवर का है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने बल्लबाजी का छोर संभाल रखा था। तभी वह स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा के ओवर में गलती कर बैठे। ओवर की पहली ही गेंद पर हैरिस मिड ऑन पर बड़ा शॉट खेलने की गलती कर बैठे।
गेंद और बल्ले का तालमेल सही नहीं रहा और गेंद हवा में सीधा मिड ऑन पर खड़े केएल राहुल के पास चली गई। राहुल ने बॉडी को पूरी तरह स्ट्रेच करते हुए शानदार डाइव लगाया और गेंद को लपक लिया।
सभी को लगा जैसे राहुल ने कैच लपक लिया है, लेकिन राहुल खुद इशारा करके बताया कि हैरिस आउट नहीं हैं, बल्कि उन्होंने गेंद जमीन पर टप्पा लगने के बाद उठाई है। मैदान पर राहुल की ईमानदारी देखकर अंपायर ईयान गोल्ड ने ताली बजाकर उन्हें सलाम किया।
A good effort from Rahul and he immediately says it bounced. Great stuff. Umpire Gould a big fan of it #CloseMatters#AUSvIND | @GilletteAU pic.twitter.com/7nA0H5Lsc7
देखें वीडियो: