टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल मंगलवार को इंग्लैंड के लिए बुरा सपना बनकर आए। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 इंटरनेशनल में सिर्फ 54 गेंदों पर 10 चौके और पांच छक्कों की मदद से शतक ठोक दिया। बड़ी बात यह रही कि राहुल ने यह शतक सिर्फ 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने दौरान जमाया, जो उनकी अद्भुत क्षमता को बयां करता है। इस शतक के साथ ही राहुल अब 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं।
राहुल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी। बता दें कि इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाब में केएल राहुल (101*, 54, 10x4, 5x6) की बेहतरीन पारी के दम पर टीम इंडिया ने 10 गेंदें शेष रहते दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अगली स्लाइड में पढ़िए कि राहुल कौन से स्पेशल क्लब का हिस्सा बने।
दरअसल, राहुल ने मंगलवार को अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक जमाया। वह रोहित शर्मा के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में दो शतक जमाए हो। राहुल ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉडरहिल में 26 अगस्त 2016 को बनाया था। तब उन्होंने नाबाद 110 रन बनाए थे। मगर टीम इंडिया यह मुकाबला 1 रन से हार गई थी।
4 of 7
केएल राहुल
- फोटो : getty
बहरहाल, राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा (32) के साथ दूसरे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को जीत के करीब पहुंचाया। इस दौरान रोहित तो आउट हुए, लेकिन राहुल मैच फिनिश करके ही डगआउट लौटे। टीम इंडिया अब अगला मैच शुक्रवार को खेलेगी और फैंस को उम्मीद होगी कि राहुल एक बार फिर कमाल की पारी खेलेंगे। वैसे, राहुल के नाम एक और चौंकाने वाला रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है।
राहुल पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्हें टीम को जीत दिलाते हुए शतक जमाने के बावजूद मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शतक जमाने के बावजूद राहुल को मैन ऑफ द मैच नहीं चुना गया था।